फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One arrested for selling country-made pistol to the accused of assault

मारपीट के आरोपी को देसी कट्टा बेचने वाला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
One arrested for selling country-made pistol to the accused of assault
यमुनानगर। गांव सबलपुर में जमीन के विवाद में महिला व उसके देवर को पीटने के आरोपी राजेंद्र सिंह को देसी कट्टा बेचने के आरोप में अकरम खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

थाना छप्पर के जांच अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि उनके पास गांव सबलपुर निवासी परमजीत कौर ने शिकायत में बताया था कि वह अपनी जेठानी जसबीर कौर व पति सुरजीत सिंह के साथ खेत में कार्य कर रही थी। तभी गांव का ही राजेंद्र सिंह आया और उन्हें गालियां देने लगा। देसी कट्टा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। उससे डरकर वहां से भाग निकले। मामले को लेकर थाने में शिकायत देने के लिए जाने लगे, तो आरोपी राजेंद्र व उसके भाई इंद्रजीत ने उन्हें रास्ते में रोक लिया था और पीटा था। जांच में राजेंद्र सिंह के पास से देसी कट्टा व कारतूस बरामद हुए। आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ में पता लगा था कि वह देसी कट्टा अकरम से लेकर आया था। अब अकरम को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed