{"_id":"5646db506e72b367859d47705fe8e180","slug":"one-and-million-theft-from-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने मकान से डेढ़ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने मकान से डेढ़ लाख की चोरी
यमुनानगर
Updated Thu, 12 Dec 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा रादौर में मंगलवार रात नागरान मोहल्ला में चोरों ने बंद पड़े मकान
विज्ञापन
के ताले तोड़कर करीब नकदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
डीएसपी अशोक सभरवाल, डीएसपी हेडक्वार्टर विजेंद्र विज और फारेंसिक विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। रादौर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। नागरान मोहल्ला निवासी अनिल गर्ग पुत्र सोम प्रकाश गर्ग ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार की दोपहर वह करीब दो बजे अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे।
बुधवार तड़के करीब तीन बजे वापस लौटे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान के ताले टूटे हुए हैं और घर का सामान बिखरा पड़ा हैं। जांच करने पर पता चला कि घर से लगभग 15 हजार रुपये नगद, चार जोडे़ सोने के टाप्स, 40 चांदी के सिक्के और अन्य घरेलू सामान गायब था। उन्होंने चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई।
चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग नाराज
कस्बा रादौर में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से कस्बे के लोगों में भारी रोष हैं। कस्बा रादौर में सक्रिय चोर गिरोह के सदस्य पिछले कुछ महीनों में एक दर्जन से अधिक बंद पड़े मकानों को अपना निशाना बनाते हुए लाखों की नगदी व गहनों पर हाथ साफ कर चुके हैं। कस्बा रादौर के लोगों ने जिला पुलिस अधिक्षक से मांग की है कि कस्बा रादौर में रात के समय पुलिस गश्त बढाई जाए। इस बारे स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थानीय पुलिस रात के समय कस्बे में गश्त करने की बजाय नदी के घाटों पर अवैध खनन करने वाले लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई करनेे में व्यस्त हैं। जिस कारण रात के समय चोर आसानी से रादौर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
डीएसपी अशोक सभरवाल ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।