{"_id":"62c49e9838a8d647ef25e046","slug":"one-and-a-half-year-old-girl-dies-mother-accuses-husband-and-in-laws-of-murder-yamuna-nagar-news-knl113639275","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल की बच्ची की मौत, मां ने पति व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल की बच्ची की मौत, मां ने पति व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा किया हंगामा
विज्ञापन
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के गांव मंडेबरी में डेढ़ साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची की मां पति से हुए झगड़े के बाद अपने मायके गई हुई थी। जब उसे बच्ची की मौत की सूचना मिली तो उसने ससुराल पहुंचकर हंगामा किया। उसका आरोप है कि उसके पति व ससुराल वालों ने उसकी बच्ची की हत्या की है। उधर, बच्ची के पिता का कहना है कि बच्ची को कई दिन से बुखार था। अधिक बीमार होने से उसकी मौत हुई है। सूचना मिलने पर डीएसपी सुभाष चंद, फर्कपुर थाना प्रभारी दिनेश अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया और बच्ची के शव को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि पोस्टमार्टम के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी अनुसार गांव मंडेबरी निवासी अशोक कुमार की शादी वर्ष 2020 में कुलदीप नगर निवासी सीता के साथ हुई थी। उनकी डेढ़ वर्ष की बच्ची थी। करीब 15 दिन पहले दंपती के बीच घरेलू कलह के चलते झगड़ा हो गया। जिसके बाद सीता अपनी बच्ची वंशिका को ससुराल में छोड़कर अपने मायके चली गई। इसके बाद से ही वह मायके में थी। अशोक कुमार ने बताया कि कुछ दिन से उसकी बच्ची वंशिका की तबीयत खराब थी। उसे बुखार आ रहा था। उसका क्षेत्र के ही एक डॉक्टर के पास इलाज चल रहा था।
मंगलवार शाम को उसकी बच्ची की तबीयत फिर से बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। जिस पर वे उसे डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया। बच्ची की मौत का पता लगते ही उसकी मां सीता भी अपने मायके वालों के साथ पहुंच गई। सीता का आरोप है कि उसके पति व ससुराल वालों ने बच्ची की हत्या की है। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद डीएसपी सुभाष चंद व फर्कपुर थाना प्रभारी दिनेश ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। डीएसपी सुभाष चंद का कहना है कि बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पता चलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।