{"_id":"68f2983f3f0d236ab30dbf8f","slug":"one-and-a-half-lakh-rupees-were-snatched-in-the-name-of-sending-abroad-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-145535-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर हड़पे डेढ़ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर हड़पे डेढ़ लाख
Sat, 18 Oct 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर पुराना हमीदा के बिरमदास से डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए गए। इसके आरोप बिरमदास ने अपनी कॉलोनी के ही दिनेश पर लगाए हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने दिनेश को धोखाधड़ी के आरोप में नामजद कर लिया।
थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बिरमदास ने बताया कि 12वीं की पढ़ाई के बाद रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इसके लिए विदेश भेजने वाले लोगों का पता कर रहा था। फरवरी-2021 में पता चला कि कॉलोनी का दिनेश भी लोगों को विदेश में रोजगार के लिए भेजने का काम करता है
दिनेश ने उसे कहा कि वह उसे विदेश भेज देगा। इसकी एवज में दिनेश ने अलग-अलग कर डेढ़ लाख रुपये व दस्तावेज ले लिए, मगर काफी समय बीतने पर भी उसे विदेश नहीं भेजा। इस बारे में दिनेश से बात की तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
उससे अपने रुपये वापस मांगे तो उसने देने से इंकार कर दिया। तब परेशान होकर दिनेश के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी परमवीर का कहना है कि श मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।