फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One and a half lakh jewels including 30 thousand rupees stolen after two locks were broken

दो सूने घरों के ताले तोड़ 30 हजार रुपये समेत डेढ़ लाख के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh jewels including 30 thousand rupees stolen after two locks were broken
चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर दो सूने घरों में घुसकर 30 हजार रुपये समेत डेढ़ लाख के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। आत्मापुरी कालोनी निवासी रामपाल शर्मा ने फर्कपुर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह दो फरवरी को शाम साढ़े छह बजे परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया था। रात को जब वह वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर से 15 हजार रुपये, पांच तोले सोने के आभूषण तथा चांदी के आभूषण गायब मिले। उसने बताया कि चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब एक लाख रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, अंबाला निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि नानक नगर कालोनी में उसकी सास का घर है। चोरों ने रात को उनकी सास के घर में घुसकर 15 हजार रुपये, एक सोने की चेन, तीन अंगुठियां चोरी कर ली। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वसिका नवीस समेत चार दुकानों पर चोरी
जगाधरी के वसिका नवीस सतपाल की दुकान से चोरों ने बैंटरियां चोरी कर ली। सुबह दस बजे जब उनका बेटा राहुल दुकान खोलने लगा तो उसने देखा कि दुकान से बैंटरियां चोरी है। अलमारी का ताला भी टूटा था। इसी तरह वसिका नवीस राज कुमार के यहां से एक इन्वर्टर व 2 बैटरा चोरी हो गए। कुछ माह पहले ही उन्होंने नया बैटरा खरीदा था जिसकी कीमत 30 हजार है। इसी तरह अष्टाम विक्रेता प्रधान प्रवेश सैनी के यहां भी ताले टूटे मिले। चोर यहां से 18 हजार कीमत के इन्वर्टर व बैटरा चुरा ले गए। इससे 20 दिन पहले हरीश गांधी के यहां से भी बैटरे चोरी हुए थे। कोर्ट के जनरेटर रूम बेटरे चौरी हो गए थे। इसी तरह महावीर, सन्नी सेठी व अमरेश शर्मा के यहां पिछली रात ताले टूटे मिले थे। हालांकि कोई सामान चोरी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed