फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One and a half lakh goods blown from two houses including laptop

नहीं रुक रही चोरियां, लैपटॉप समेत दो घरों से उड़ाया डेढ़ लाख का सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh goods blown from two houses including laptop
चोर वारदात का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। शहर में रोजाना चोरी की वारदातें हो रही हैं। घर, दुकान व अन्य स्थानों पर चोरी की वारदातें हो रही हैं। इसी कड़ी में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर वहां से करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुराना हमीदा की आनंद कॉलोनी निवासी विशाल ने बताया कि 24 अगस्त की सुबह वह अपने लैपटॉप पर काम करके सो गया था। सुबह करीब साढ़े बजे जब वह उठा तो उसका लैपटॉप व तीन मोबाइल गायब थे। पहले उसने अपने स्तर पर चोरी हुए सामान का पता किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, विष्णु नगर कॉलोनी निवासी गंधर्व शर्मा ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार सितंबर को वह परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। शाम को जब वह घर लौटा तो उसने देखा कि घर के ताले टूटे हुए पड़े हैं। अंदर जाकर देखा तो कमरों में लगे चार छत के पंखे, इनवर्टर, बैटरी, गीजर, एसी का स्टेपलाइजर, रसोई के बर्तन व घर में लगी सभी टोटियां गायब थी। आरोप है कि उसके घर में हुई चोरी में किसी बिजली का काम करने वाले चोर का हाथ हो सकता है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed