फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One accused sent to jail, two are being questioned

Yamuna Nagar News: एक आरोपी भेजा जेल, दो से चल रही पूछताछ

Tue, 07 Jan 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
One accused sent to jail, two are being questioned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर गैंगवार में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस को शूटरों का कोई ठोस सुराग नहीं लग रहा है। पुलिस ने तीन दिन पहले गिरफ्तार किए तीन आरोपियों में से एक आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दो आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, पुलिस शूटरों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। लेकिन, अभी तक शूटर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बीडी 26 दिसंबर को रादौर के खेड़ी लक्खा सिंह में हुई गैंगवार में तीन युवकों पंकज, अर्जुन और वीरेंद्र की मौत हो गई थी। तभी से ही पुलिस इस मामले का खुलासा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस अब तक इस मामले में अलग-अलग छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें से तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
तीन जनवरी को पुलिस ने तीन आरोपी रवींद्र उर्फ कालू निवासी गोलनी थाना छप्पर यमुनानगर, गुरविंद्र निवासी डंग डेहरी अंबाला, सूरज निवासी नाहन हाउस अंबाला को गिरफ्तार किया था। रवींद्र को तीन दिन और गुरविंद्र और सूरज को चार दिन की कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की थी। आरोपियों से पूछताछ में कई तथ्य सामने आए थे।
विज्ञापन

आरोपियों पर शूटरों तक हथियार पहुंचाने और अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के आरोप थे। वारदात के बाद हथियारों को एक गैंगस्टर तक भी पहुंचा गया था। सोमवार को पुलिस ने एक आरोपी रवींद्र की रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, रवींद्र ने रेकी कर वारदात से पहले शूटरों को जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed