Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   On-the-spot inspection of properties with new property IDs will be done.

Yamuna Nagar News: नई प्रॉपर्टी आईडी की संपत्ति की मौके पर की जाएगी जांच

Sat, 04 Apr 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
On-the-spot inspection of properties with new property IDs will be done.
यमुनानगर। शहर के विकास कार्यों, जनहित योजनाओं और लंबित परियोजनाओं की प्रगति को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर निगम के कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने जनसंवाद, म्हारी सड़क, बजट घोषणाएं, मुख्यमंत्री घोषणाएं व स्वच्छता से संबंधित योजनाओं की वर्तमान स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में नई प्रॉपर्टी आईडी बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। नई प्रॉपर्टी आईडी बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें एटीपी, भवन निरीक्षक, प्लानिंग एक्सपर्ट व अन्य को शामिल किया गया है। यह कमेटी संबंधित प्रॉपर्टी की मौके पर जाकर जांच करेंगी। बकायदा लोकेशन सहित कमेटी सदस्यों की फोटो होगी। इसके बाद उस प्रॉपर्टी की नई आईडी व पार्ट आईडी बनाई जाएगी। इससे गलत प्रॉपर्टी आईडी बनने की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

बैठक में आयुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से लंबित और प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने शहर के बड़े प्रोजेक्ट्स, विशेषकर स्टॉर्म वाटर ड्रेन के लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि शहर में जलभराव जैसी समस्याओं से समय रहते निपटा जा सके। इसके अलावा बैठक में एनडीसी जारी करने, नई प्रॉपर्टी आईडी बनाने, नालों की नियमित सफाई, शहर की मुख्य सड़कों के सौंदर्यीकरण और जनसंवाद पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निपटान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिन क्षेत्रों में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, सफाई और जल निकासी जैसी समस्याएं अधिक हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाएं। साथ ही मुख्य सड़कों के सौंदर्यीकरण के तहत हरियाली, डिवाइडर सुधार, पेंटिंग और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की योजना पर भी चर्चा हुई। मौके पर वरिष्ठ लेखा अधिकारी कृष्ण जैन, कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, कार्यकारी अभियंता नरेंद्र सुहाग, सचिव सुरेंद्र मलिक, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी जितेंद्र मल्होत्रा, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी रघुवीर सिंह, सहायक नगर योजनाकार दर्शन लाल, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, विनोद बेनीवाल, सहायक अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, मृणाल जायसवाल, राजेश शर्मा, सुरेंद्र दहिया, भवन निरीक्षक विशाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed