{"_id":"64b83f48e09db683220289b4","slug":"on-the-pretext-of-asking-the-way-the-youth-snatched-the-earrings-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-2609-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रास्ता पूछने के बहाने युवकों ने बालियां झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रास्ता पूछने के बहाने युवकों ने बालियां झपटी
Thu, 20 Jul 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की कृष्णा नगर कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाश रास्ता पूछने के बहाने महिला की बालियां झपटकर फरार हो गए। दोनों बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा लपेटा था।
कृष्णानगर कालोनी निवासी राजरानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर को अपने घर से बाहर दुकान पर दही लेने के लिए गई थी। वहां बाइक पर दो बदमाश खड़े थे। दोनों ने मुंह पर कपड़ा लपेटा था। काफी देर तक यह बदमाश खड़े रहे। जब वह दही लेकर लौटी तो इन बदमाशों ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया।
जैसे ही वह रास्ता बताकर घर की ओर चली। तभी एक बदमाश ने उनके कानों की बालियां झपटी और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए। जब बदमाश ने महिला के कानों पर झपट्टा मारा तो वह नीचे गिर पड़ी। उसने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचते आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।