साढौरा
मजदूर दिवस के मौके पर रिटार्यड कर्मचारी संघ साढौरा के सदस्यों द्वारा नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों का फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गाया। रिटार्यड कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जरनैल सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोग घरों में रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, तो कुछ ऐसे लोग हैं, जो बाहर रहकर एक योद्धा की तरह वैश्विक महामारी के खात्मे के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि हम इनका सम्मान कर इनके हौसले को बढ़ाएं। इनमें से ही कुछ योद्धा को आज मजदूर दिवस के अवसर पर संघ द्वारा सम्मानित किया हैं। यह दूसरों की अच्छी सेहत के लिए सफाई कार्यों में लगे हैं। इन कर्मवीरों को लोग सलाम कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष दिलावर हुसैन ने बताया इसके दौरान पुलिसकर्मियों और दूसरे विभागों के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जो कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। लाक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पूरी तरह से पालन किया गया। लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे पुलिसकर्मियों को उपहार देकर उनकी हौसला आफजाई भी की साढौरा व आस-पास के इलाकों में लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए पुलिसकर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर थाना प्रभारी छोटू राम,एसएसआई सतीश, राजबीर, नपा सचिव निशा शर्मा, जेई भवर राणा , कुंदन शर्मा, रामेशवर दयाल,मंगत राम सैनी,धर्मपाल,पवन बक्शी, रणबीर सिंह मौजूद रहे।