फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   On the first day, 332 metric tons of wheat arrived in the mandis and 50 quintals of wheat was purchased.

Yamuna Nagar News: मंडियों में पहले दिन 332 मीट्रिक टन की आवक, 50 क्विंटल गेहूं खरीदा

Thu, 02 Apr 2026 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Apr 2026 03:34 AM IST
विज्ञापन
On the first day, 332 metric tons of wheat arrived in the mandis and 50 quintals of wheat was purchased.
जगाधरी अनाज मंडी के कांटे पर तोलाई के लिए खड़ी ट्राली। संवाद
यमुनानगर। जिले की 13 अनाज मंडियों में बुधवार से सरकारी गेहूं खरीद का कार्य शुरू हो गया। पहले ही दिन मंडियों में किसानों की आवाजाही देखने को मिली और कुल 332 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई। हालांकि खरीद प्रक्रिया की शुरुआत धीमी रही और पहले दिन करीब 50 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी। इसके साथ ही मंडियों में कुल 14 गेट पास जारी किए गए।
विज्ञापन

इस बार जिला प्रशासन और खरीद एजेंसियों ने गेहूं खरीद को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। वर्ष 2025-26 के सीजन के लिए 3,36,500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की 3,18,479 एमटी खरीद से अधिक है। गेहूं खरीद का जिम्मा हैफेड, डीएफएससी और हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन को सौंपा गया है, जो विभिन्न मंडियों में खरीद प्रक्रिया को संचालित करेंगी।
विज्ञापन

मंडी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए इस बार कई नए नियम लागू किए गए हैं। मंडियों में आने वाले किसानों के लिए बायोमैट्रिक पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। यदि एक ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में दो किसानों का गेहूं आता है, तो दोनों किसानों का बायोमैट्रिक किया जा रहा है। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रालियों पर नंबर प्लेट लगाना भी जरूरी किया गया है, ताकि रिकॉर्ड में पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगाधरी अनाज मंडी में पहले दिन से ही किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियां पहुंचनी शुरू हो गईं। शाहपुर जटान से आए किसान तरसेम ने बताया कि वह करीब 40 क्विंटल गेहूं लेकर मंडी पहुंचे हैं और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि गेट पास आसानी से मिल गया।


मंडी सचिव विशाल गर्ग ने बताया कि गेहूं की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है और आने वाले दिनों में इसमें तेजी आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मंडियों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, बायोमैट्रिक डिवाइस और कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होती रहे। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी के कांटे पर तोलाई के लिए खड़ी ट्राली। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी के कांटे पर तोलाई के लिए खड़ी ट्राली। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी के कांटे पर तोलाई के लिए खड़ी ट्राली। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी के कांटे पर तोलाई के लिए खड़ी ट्राली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed