{"_id":"64f4d2620e4f943bdc0d0c24","slug":"on-one-side-the-road-is-incomplete-on-the-other-side-it-is-uprooted-there-is-a-traffic-jam-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-5063-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एक तरफ सड़क अधूरी, दूसरी ओर उखाड़ी, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एक तरफ सड़क अधूरी, दूसरी ओर उखाड़ी, लग रहा जाम
विज्ञापन
वर्कशॉप रोड पर पीडब्ल्यूडी के सड़क निर्माण कार्य ने ट्रैफिक जाम की दिक्कत बढ़ा दी है। क्योंकि पहले महाराणा प्रताप चौक से आईटीआई निकलता रोड उखाड़कर गटका बिछाकर छोड़ दिया गया, वहीं अब आईटीआई से महाराणा प्रताप चौक आता रोड भी उखाड़ दिया गया। इससे उक्त करीब एक किमी. हिस्से में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है।
गटके वाला रास्ता समतल न होने से एक ओर वाहन चालकों को झटके मिल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ का रोड पूरा तो कहीं आधे उखड़े होने से दोनों तरफ के रोड पर बार-बार ट्रैफिक जाम हो रहा है। ये देख वाहन चालकों सहित दुकानदार व निवासी पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्य पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि एक तरफ रोड तैयार कर दूसरी ओर काम लगाया जाना चाहिए था, पर ऐसा न कर यहां ट्रैफिक जाम बढ़ा दिया गया है।
बता दें कि वर्कशॉप रोड पर पीडब्ल्यूडी की ओर से 3.52 करोड़ रुपये की लागत से महाराणा प्रताप चौक से विष्णु नगर तक रोड बनाया जाना है। इस काम का शुभारंभ 21 जून को यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा व मेयर मदन चौहान ने किया था। शुभारंभ के बाद बारिश के खलल में काम रुका फिर महाराणा प्रताप चौक से विष्णु नगर की ओर निकलते रोड पर आईटीआई तक रोड उखाड़ा गया। जिस पर मौजूदा समय में गटका तो बिछया जा चुका है, पर रोड तैयार नहीं किया गया। बावजूद इसके आईटीआई से महाराणा प्रताप चौक की ओर आ रहे रोड को उखाड़ना शुरू कर दिया गया है। इससे दोनों ओर ट्रैफिक जाम की दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन
दुकानदार वीरेन सपरा, अमनदीप व पूर्व पार्षद नीरज राणा ने कहा कि वर्कशॉप रोड पर महाराणा प्रताप चौक से आईटीआई तक हालात ये हो गए हैं कि महाराणा प्रताप चौक से आईटीआई तक जगह-जगह डिवाइडर कट से दोनों ओर के रोड पर दो तरफा वाहनों की आवाजाही हो गई है। इससे ट्रैफिक जाम के साथ वाहनों के आमने सामने टकराने की आशंका है। रात के समय मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की कमी में रोशनी न होने से हादसे का डर अधिक हैं। हालांकि रोड के निर्माण शुरू होने के समय यहां यातायात व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस कर्मी तैनात किए जाने की बात कही गई थी, पर मौके पर कोई कर्मचारी नजर नहीं आता। वाहन चालक अपने स्तर पर जहां राह दिखे, वहां निकल रहे हैं।
निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक जाम की दिक्कत अधिक न हो, इसके लिए पीडब्ल्यूडी अफसरों को निर्देश देंगे। स्वयं मौके का निरीक्षण कर हालात का जायजा लेंगे। इसमें जो भी कमी नजर आएगी, उसमें सुधार के निर्देश देंगे।- मदन चौहान, मेयर, नगर निगम।