{"_id":"ff0285ec2394b3d96807bc2f061cf969","slug":"on-charges-of-attempted-self-immolation-cases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मदाह का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूराे/यमुनानगर
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर कॉलोनी में दो दिन पहले खुद को आग लगाकर जान देने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। व्यक्ति का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है।
रामनगर कॉलोनी निवासी हन्नी काफी दिनों से परेशान चल रहा था। 24 जून को उनके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। वह घर पर अकेला था। इस दौरान हन्नी ने खुद को अकेला पाकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। आग लगने से वह बुरी तरह से झुलस गया।
शोर सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने आग को बुझाया और उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आग लगने से हन्नी 70 प्रतिशत झुलस गया है। उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई सतीश का कहना है कि हन्नी के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी के ठीक होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।