फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Old vegetable market school first in folk dance, Yamunanagar

लोकनृत्य में पुरानी सब्जी मंडी स्कूल प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Old vegetable market school first in folk dance, Yamunanagar
लोकनृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि व प्रिंसिपल। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय लोकनृत्य एवं नाटक प्रतियोगिता करवाई। लोकनृत्य प्रतियोगिता में मेजबान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान पाया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुड़िया दूसरे स्थान पर रहा। तृतीय स्थान पर जगाधरी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने कब्जा किया।
इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा एवं डाइट तेजली के वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण का प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं में खंड जगाधरी के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति अभियान, किशोरावस्था की समस्याओं, हरियाणावीं संस्कृति इत्यादि विषयों पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

नाटक प्रतियोगिता में जगाधरी वर्कशॉप के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर पुरानी सब्जीमंडी का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रहा। वहीं करेड़ा खुर्द का राजकीय उच्च विद्यालय ने तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा एवं राकेश गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को नशे से दूर रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जागरूक विद्यार्थी ही नए समाज की राह निर्धारित करेंगे। निर्णायक मंडल में शिक्षाविद् रमेश कांबोज, नरेंद्र सिंघल, अभिषेक, जितेंद्र राय व मनदीप कौर शामिल थीं। विजेता टीमों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोनू त्यागी ने किया। इस दौरान अनुज गर्ग, रंजन, सारिका, शिवानी, पूनम गुलाटी, हरमीत, मिश्रीलाल, अवतार सिंह, भीमसेन, लवली, अमरजीत, आशीष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed