फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Officials resolved villagers' issues at the public grievance hearing

Yamuna Nagar News: अफसरों ने जनता दरबार में सुलझाईं ग्रामीणों की समस्याएं

Tue, 22 Sep 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 22 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Officials resolved villagers' issues at the public grievance hearing
फतेहगढ़ तुंबी में लगे जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते अ​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। फतेहगढ़ तुंबी गांव में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में 40 से अधिक ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) नवीन आहूजा समस्याएं सुनीं। जनता दरबार के उपरांत रात्रि ठहराव का कार्यक्रम भी किया गया।
एडीसी नवीन आहूजा ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों भेज दी। संधाय निवासी सुरेश पाल ने सरकारी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने व उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने की गंभीर शिकायत दी। प्रभौली निवासी नूर मोहम्मद ने कोर्ट के आदेशों के बावजूद रास्ता रोके जाने की शिकायत दी।
विज्ञापन

वहीं ग्राम पंचायत कुराली ने चतंग नदी का बंद रास्ता खुलवाने और कपूरी कलां निवासी अमरजीत ने श्मशान घाट के रास्ते पर पुलिया निर्माण की मांग की। मलिकपुर निवासी सुनील कुमार ने गांव के बस स्टॉप पर बसों का ठहराव सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं के लाभ और निकासी व्यवस्था पर रहा जोर
फतेहगढ़ तुंबी की बबली और मखौर निवासी निर्मला देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अनुदान राशि दिलवाने की गुहार लगाई। वहीं, नीरज कुमार ने खेतों में गंदा पानी जाने, समर सिंह ने घर के पानी की निकासी और मोहित ने अजीजपुर कलां में गलियों की सफाई ने स्वच्छता व गंदे पानी के निकासी का मुद्दा उठाया, जिस पर एडीसी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।

फतेहगढ़ तुंबी में लगे जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारी। संवाद

फतेहगढ़ तुंबी में लगे जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed