फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Officials forgot to take care of Maharana Pratap Chowk after removing the tower

Yamuna Nagar News: टावर हटाने के बाद महाराणा प्रताप चौक की सुध लेना भूले अधिकारी

Sat, 11 Jan 2025 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Jan 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
Officials forgot to take care of Maharana Pratap Chowk after removing the tower
यमुनानगर। शहर के महाराणा प्रताप चौक पर हाइटेंशन टावर हटा कर मोनो पोल लगाने और यहां लगने वाले जाम का मुद्दा कई सालों तक रोड सेफ्टी की बैठक में उठा था। हाइटेंशन टावरों को हटाए हुए नौ माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पीडब्ल्यूडी चौक पर सड़क को चौड़ा नहीं कर पाया है। सड़क को चौड़ा करना तो दूर चौक पर मोनो पोल के पास जो लोहे का बॉक्स लगा हुआ है, इसे भी आज तक हटाया नहीं जा सका। इस तरह डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी महाराणा चौक पर हालात जस की तस हैं। इससे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप चौक पर जगाधरी मोड और यमुनानगर बस स्टैंड की तरफ हाइटेंशन टावरों के दो पोल लगे हुए थे। यह इन टावरों की वजह से चौक पर जाम लगता है। इन टावरों का दायरा 20 फीट से ज्यादा था। जिससे सड़क संकरी हो रही थी। यह टावर हादसों का कारण बन रहे थे। इस पोल की वजह से चौक पर 23 से ज्यादा हादसे हो चुके थे, जिनमें कई लोगों की जान गई थी। यही वजह है कि चौक से टावर हटाने का मामला रोड सेफ्टी की बैठक में जोर शोर से उठा था। इसलिए अप्रैल 2024 में टावर हटाकर मोनो पोल लगा दिए थे। परंतु, नौ माह में अधिकारी महाराणा प्रताप चौक की सुध लेना भूल गए। जहां से टावर हटाया गया उसके पास ही एक लोहे का बॉक्स लगा हुआ है। यह बॉक्स अतिक्रमण का काम कर रहा है, जिससे जाम लग रहा है। वर्कशाप की तरफ से आने वाले जिन वाहन चालकों को जगाधरी की तरफ मूड़ना है उन्हें काफी परेशानी होती है। इसी दौरान विश्वकर्मा चौक व बस स्टैंड की तरफ से आने वाले वाहन भी उनसे टकराने से बाल-बाल बचते हैं। परंतु अधिकारियों को इससे कुछ भी लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

----------
ट्रैफिक लाइटें भी पूरी तरह से ठीक नहीं
महाराणा प्रताप चौक पर लगी ट्रैफिक कंट्रोल लाइटें भी ठीक से काम नहीं कर रही। ट्रैफिक लाइटों के ज्यादातर प्वाइंट खराब पड़े हैं। यहां तक लाइटों के काउंटडाउन की डिस्प्ले भी खराब पड़ी हैं। जिससे चालकों को पता ही नहीं चलता कि उन्हें कब रुकना व कब चलना है। अचानक से लाइट ग्रीन व रेड हो जाती है। जो हादसे का बड़ा कारण बनती है। इस चौक समेत पांच जगह नई ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए डेढ़ साल से टेंडर प्रकिया चल रही है, जो आज तक सिरे नहीं चढ़ी। इस चौक पर 23 से ज्यादा हादसे हो चुके हैं। चौक चौड़ा न होने से लोग सड़क पर खड़े होकर ही जगाधरी के लिए ऑटो व बस का इंतजार करते हैं। महाराणा प्रताप चौक जगाधरी वर्कशॉप रोड और कैल-सहारनपुर पुराना नेशनल हाईवे पर स्थित है। इस चौक से रोजाना 40 से 50 हजार वाहन आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मीटिंग में मुद्दा उठाएंगे : सुरेंद्र रेयडू
एडीटीओ सुरेंद्र रेयडू का कहना है कि महाराणा प्रताप चौक को चौड़ा किया जाना था। इस पर काम अब तक शुरू क्यों नहीं हुआ यह मामला रोड सेफ्टी की आगामी बैठक में उठाया जाएगा। वहीं इस बारे में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से भी बात करेंगे।

-------
मौके का मुआयना करेंगे: नवीन खत्री
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन नवीन खत्री का कहना है बिजली निगम ने चौक से टावर हटा दिए गए थे। चौक पर मूड़ने के लिए पर्याप्त जगह मौजूद है। लोहे का बॉक्स किस विभाग का और यहां क्या कमी है इसके लिए मुआयना करेंगे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed