फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Officers will become Guruji's charioteer

Yamuna Nagar News: गुरुजी के सारथी बनेंगे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Officers will become Guruji's charioteer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। नया शैक्षणिक सत्र के साथ शिक्षा विभाग की कसरत भी शुरू हो गई है। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों के साथ अधिकारियों को भी मैदान में उतारा है। शिक्षकों के साथ अधिकारी भी प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान स्कूलों के साथ बाल वाटिकाओं में भी बच्चों का दाखिला किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 2025-26 में जिले के तमाम सरकारी स्कूलों में करीब 1.10 लाख थे। इस बार यह संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग का लक्ष्य है कि पिछले की अपेक्षा तीन से चार हजार विद्यार्थियों की संख्या बढ़े। ऐसे में निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी, उपजिला शिक्षा अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, विज्ञान एवं गणित विशेषज्ञ, बीआरसी, एफएलएन समन्वयक सहित कुल 24 अधिकारियों को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

निदेशालय ने पत्र भेजकर सभी को जिम्मेदारियां दी हैं। इसके अलावा सभी स्कूलों से शिक्षकों की ड्यूटी पहले ही लगाई गई है। निदेशालय का पत्र मिलने के बाद मंगलवार को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में अधिकारी पहुंचे।अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर प्रवेश उत्सव कार्यक्रम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने दामला के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से प्रवेश उत्सव शुरुआत की। इस दौरान विद्यार्थियों को दाखिले के साथ किताबें सहित अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की। वहीं, वार्षिक परीक्षा में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को समारोह में सम्मानित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों में करीब पांच हजार विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया। पहला दिन होने के कारण संख्या कम रही। अन्य दिनों में इसमें वृद्धि होगी।
उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुविधा के सभी बंदोबस्त हैं। वहीं, सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं भी विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही हैं। विद्यालयों में नवाचारी तरीकों आईसीटी व स्मार्ट बोर्ड के जरिए पढ़ाया जाता है। विद्यालयों में एनसीसी, एनएसएस, संपर्क डिवाइस, खेल-खेल में विज्ञान, जीवन कौशल सत्र, शैक्षणिक भ्रमण, विज्ञान प्रदर्शनियां, ललित कला , सांस्कृतिक गतिविधियां, स्काउट-गाइड, पुस्तकालय भी उपलब्ध है।
विद्यार्थियों को जेईई, नीट इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारियों व शिक्षकों की बैठक लेकर रणनीति बनाई गई है। हरदिन के कार्य की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे स्कूल आकर सुविधाएं व योजनाएं स्वयं देखें।


लोगों को किया जाएगा जागरूक : धर्मेंद्र सिंह
जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने दामाला के पीएमश्री स्कूल से प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों को सम्मानित किया प्राचार्या ज्योत्सना जैन व सरपंच गुरबक्शी देवी ने माला पहना व मुंह मीठा करवाकर विद्यार्थियों का नई कक्षा में प्रवेश करवाया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पूरा महीना स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षक घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed