फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Occupying the embankment of Nakti river by building slums

Yamuna Nagar News: नकटी नदी के तटबंध पर झुग्गियां बना कर कब्जा

Sun, 18 Aug 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Occupying the embankment of Nakti river by building slums
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कस्बे में जलभराव रोकने के लिए बनाए गए तटबंध पर ही कुछ लोगों ने झुग्गियां बनाकर कब्जा कर लिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाईपास पर स्टेडियम के सामने की खाली जमीन पर मिट्टी का भरत करके वहां भी कब्जे किए जाने की तैयारी चल रही है। अगर प्रशासन ने इस तरफ ध्यान न दिया तो नदी की तरह ही तटबंध व बाकी खाली जमीन पर भी कब्जे हो जाएंगे।
उल्लेखनीय है नकटी नदी के पानी से कस्बे में जलभराव रोकने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से बनाए गए तटबंध पर पहले से ही सवाल उठाए जा रहे हैं। रिटायर्ड बीईओ अख्तर अली, हेमंत ढींगरा, चमन व सुरेश का आरोप है कि गलत तरीके व गलत जगह पर बनाया गया यह तटबंध कस्बे में जलभराव रोकने में कतई विफल रहा है।
विज्ञापन

शुरुआत में तो यहां आठ से 10 झुग्गियां बनी थीं। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती चली गई। ऐसे में यदि इन्हें रोका नहीं गया तो सारे तटबंध पर ही कब्जा हो जाएगा, जो भविष्य के लिए खतरा भी है। इस तरह पहले से ही दरारों के कारण असुरक्षित हो चुका यह तटबंध कतई खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे इस तटबंध पर लगाई गई सरकारी लागत पर पानी फिर जाएगा। वहीं तहसील परिसर के पास स्टेडियम के सामने खाली पड़ी सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने मिट्टी की भरत करके यहां अवैध कब्जे करने की तैयारी शुरु कर दी है। अगर इन्हें रोका न गया तो जल्दी ही यहां पहले की तरह अवैध निर्माण हो जाएंगे।

नगर पालिका की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एसडीएम की कोर्ट में दावा किया जाता है, इसके अलावा तटबंध का कुछ हिस्सा पंचायती जमीन पर है, उस बारे में पंचायत विभाग कार्रवाई करेगा। - शालिनी शर्मा, चेयरपर्सन, नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed