{"_id":"6484cb0feb71550c14078d94","slug":"objections-of-392-property-holders-were-lodged-on-the-first-day-of-the-camp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-681-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कैंप में पहले दिन 392 संपत्ति धारकों की दर्ज कराई आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कैंप में पहले दिन 392 संपत्ति धारकों की दर्ज कराई आपत्तियां
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स डाटा की त्रुटियां दूर करने के लिए शनिवार को निगम के तीनों कार्यालयों में दो दिवसीय प्रॉपर्टी डाटा सुधार शिविर लगाया गया। तीनों कार्यालयों में लगाए गए शिविरों में त्रुटियां ठीक करने को पहले दिन 392 संपत्तिधारकों की आपत्तियां दर्ज की गई। अधिकारियों का दावा है कि सभी आपत्तियों में से 329 की गलतियां मौके पर ही ठीक कर दी गई। लगभग 80 प्रतिशत आपत्तियों का निपटान मौके पर ही किया गया। बाकी की 63 आपत्तियों का निपटान दो से तीन दिन के भीतर किया जाएगा। इस दौरान निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने तीनों स्थानों पर लगाए शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंप में आए संपत्तिधारकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसलिए टोकन सिस्टम से लोगों की आपत्तियां ली गई।
आयुक्त आयुष सिन्हा सबसे पहले भाई कन्हैया साहिब चौक स्थित निगम कार्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यालय अधीक्षक धर्मवीर के साथ मिलकर शिविर का जायजा लिया। शिविर में त्रुटियां ठीक कराने पहुंचे लोगों से बातचीत की। जेडटीओ अजय वालिया के साथ नगर निगम कार्यालय यमुनानगर व कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार के साथ नगर निगम कार्यालय जगाधरी में लगाए प्रॉपर्टी डाटा सुधार शिविरों का जायजा लिया।
नगर निगम कार्यालय जगाधरी में वार्ड नंबर एक से सात तक, नगर निगम कार्यालय यमुनानगर में वार्ड नंबर आठ से 15 तक और भाई कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में वार्ड 16 से 22 तक के संपत्तिधारकों की प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां दूर की जा रही है। शनिवार को जगाधरी में लगाए शिविर में 126 संपत्तिधारकों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई। इनमें से 111 का मौके पर निपटान किया गया। 15 बाकी है। वहीं, नगर निगम कार्यालय यमुनानगर में कुल 174 आपत्तियां दर्ज की गई। इनमें से 154 की त्रुटियां मौके पर ठीक कर दी गई। 20 बाकी है। इसी तरह कन्हैया साहिब चौक स्थित निगम कार्यालय में कुल 92 संपत्तिधारकों ने आपत्तियां दर्ज कराई। यहां 64 की त्रुटियों का मौके पर सुधार किया गया। बाकी 28 का निपटान जल्द किया जाएगा। रविवार को भी इन्हीं स्थानों पर प्रॉपर्टी डाटा सुधार शिविर लगाए जाएंगे। प्रॉपर्टी धारक आईडी की त्रुटियां ठीक कराने के लिए रजिस्ट्री, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी से लिंक मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज साथ लेकर आए।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी आईडी संबंधित समस्याओं के समाधान को दूर करने के लिए प्रॉपर्टी मालिक स्वयं भी पॉर्टल पर आवेदन कर सकता है। पोर्टल पर जाने के लिए लोगों को क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से नई प्लानिंग के तहत क्यूआर कोड जारी किया गया है। यह विभाग की वेबसाइट यूएलबीएचआरवाईएनडीसी डॉट ओआरजी पोर्टल पर भी उपलब्ध है।