फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   OBC Front submitted a memorandum to the Chief Minister

Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री के नाम ओबीसी मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 19 Jan 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
OBC Front submitted a memorandum to the Chief Minister
भाजपा जिलाध्यक्ष व मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सेक्टर-17 भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में रविवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिलास्तरीय बैठक हुई। बैठक ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान के नेतृत्व में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मुख्यातिथि रहे। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान ओबीसी मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री के नाम मोर्चा अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में पिछड़ा वर्ग को प्रथम व द्वितीय श्रेणी (राजपत्रित) सरकारी सेवाओं में ब्लॉक ए 16 प्रतिशत व ब्लॉक बी 11 प्रतिशत के अनुसार 27 प्रतिशत आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग की गई। ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछड़े वर्ग को सामाजिक सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी देने का काम किया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा व छात्रवृत्ति योजनाएं लागू की हैं। वहीं, स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाएं चलाई हैं। जिलाध्यक्ष राजेश ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत करें। साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और ओबीसी समाज को पार्टी की नीतियों से जोड़ने के प्रेरित किया। मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश बब्बर ने सरकार की नीतियों का प्रचार करने का आह्वान किया। इस दौरान मोर्चा जिला प्रभारी नरेश सैन, विनीत पोसवाल, मोर्चा प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रजापत, रामेश्वर चौहान, ओमपाल कलसोरास हित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed