{"_id":"624763bbb0d4fb4f615ad394","slug":"oadways-workers-salary-will-be-deducted-for-two-days-yamuna-nagar-news-knl1036149131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल में शामिल होने वाले रोडवेजकर्मियों को अब भुगतना होगा खामियाजा, कटेगा दो दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल में शामिल होने वाले रोडवेजकर्मियों को अब भुगतना होगा खामियाजा, कटेगा दो दिन का वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। 28 व 29 मार्च की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने वाले रोडवेजकर्मियों को अब इसका खामियाजा भुगतना होगा। खासकर चालक-परिचालकों को। विभाग ने 260 ऐसे कर्मचारियों को चयनित किया है जो हड़ताल वाले दिन अनुपस्थित रहे। दरअसल स्थानीय डिपो की तरफ से मुख्यालय को रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। ऐसे में विभाग ने अनुपस्थित रहे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उनका दो दिन का वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें विभाग में कुल 613 कर्मचारी हैं। इनमें हड़ताल वाले दिन 343 कर्मचारी उपस्थित रहे और लगभग 260 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। जिनकी विभाग की तरफ से रिपोर्ट तैयार की गई थी।
बाक्स
जो कर्मी हड़ताल में नहीं थे शामिल प्रदर्शनकारियों ने उनका किया था विरोध
दो दिन की इस हड़ताल में एक-दो यूनियन शामिल नहीं थी। इस कर्मचारियों ने हड़ताल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बसों को चलाया था, किंतु प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने इन कर्मचारियों का विरोध किया था। प्रदर्शनकारी उन कर्मचारियों को भी हड़ताल में उनका समर्थन करने का दबाव बना रहे थे और बसों में चढ़कर मार्ग पर जाने के लिए रोक रहे थे। हालांकि इस दौरान पुलिस ने भी विरोध कर रहे कर्मचारियों को रोकते हुए कईं बसें मार्ग पर भेज दी थी। लेकिन दो दिन की इस हड़ताल से विभाग को भी लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
हड़ताल के दिन लगभग 260 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इन कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेज दी गई थी। विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए दो दिन का कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्णय लिया है। लेकिन हमने हड़ताल वाले दिन सवारियों को दिक्कत न हो पहले दिन लगभग 70 और दूसरे दिन 45 बसें चलाई थी।
विज्ञापन
-बालक राम, महाप्रबंधक, रोडवेज