फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nutritious food is essential for nutrition, Yamunanagar

पोषण के लिए पौष्टिक आहार जरूरी ः रणजीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Nutritious food is essential for nutrition, Yamunanagar
राष्ट्रीय पोषण माह के समापन कार्यक्रम में बनाए गए व्यंजनों के बारे में जानकारी लेतीं एडीसी। संव - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला स्तरीय पोषण माह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बतौर मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त रणजीत कौर और विशेष अतिथि के तौर पर नगराधीश निशा यादव ने शिरकत की। कार्यक्रम में वक्ताओं में पोषण के महत्व की जानकारी देते हुए पौष्टिक आहार जरूरी बताया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सीमा प्रसाद ने बताया कि सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। जिले में सितंबर पोषण माह के रूप में सभी खंडों में मनाया गया। इस दौरान आहार में पौष्टिकता लाने के लिए बाजरा, दालें, पत्तेदार सब्जियां, फलाहार का सही मात्रा में प्रयोग करना बताया गया। कार्यक्रम के दौरान पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें पोषणयुक्त व्यंजन बनाए गए। उनके बनाने की विधि भी बताई गई पोषण पर आधारित बेबी शो का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने पौष्टिक सब्जियों और फलाहार, चना लोहे की कड़ाई भेंट की गई। कार्यक्रम में पोषण स्लोगन से सजी सेल्फी स्टैंड और पोस्टर कॉर्नर बनाया गया था।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रसाद ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य है कि सभी लोग पोषण के महत्व को समझ सकें। इसके अतिरिक्त गतिविधियों में पोषण मेला, पोषाहार रैली, प्रभात फेरी, स्कूलों में पोषाहार विषय पर सत्र का आयोजन, स्वयं सहायता समूहों की बैठकें, एनीमिया शिविर, बाल विकास निगरानी, आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा नवजात शिशुओं के घर जाकर पोषण के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोषण माह के दौरान शहरी क्षेत्र में पोषाहार पर जागरूकता बढ़ाई गई। कार्यक्रम के दौरान पोषण प्रस्तुति देने वाले बच्चों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुुशासन अधिकारी विपुल चिकित्सक डॉ. विजय विवेक, बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू शर्मा, संतोष नैन, लीगल अधिकारी रंजन शर्मा, प्रीती शर्मा, गौरव शर्मा, कमल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed