फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nurse dies after being hit by a train

Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आई नर्स की मौत

Thu, 14 Aug 2025 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 14 Aug 2025 03:47 AM IST
विज्ञापन
Nurse dies after being hit by a train
यमुनानगर। गांधीनगर समीप पुराने रेल फाटक पर रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त शिव कॉलोनी की 22 वर्षीय रितु के रूप में हुई। रितु शहर के एक निजी अस्पताल में नर्स थी। उसकी अस्पताल में नाइट शिफ्ट में ड्यूटी थी। बुधवार शाम वह घर से अस्पताल के लिए निकली थी। गांधीनगर समीप पुराने रेल फाटक पर रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। शरीर के हिस्से कटकर रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग जगह बिखर गए। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। तभी रितु के परिजन वहां पहुंच गए और शिनाख्त की।
विज्ञापन


मृतका के भाई नरेंद्र कुमार ने बताया कि बहन रोज स्कूटी से अस्पताल में जाती थी। दो दिन पहले स्कूटी खराब हो गई थी, इसलिए घर से पैदल ड्यूटी पर गई थी। उन्हें देर शाम हादसे की सूचना मिली और मौके पर देखा कि रितु का शव कई हिस्सों में रेलवे ट्रैक पर कटा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed