फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   NRI woman dies in accident, son injured

Yamuna Nagar News: हादसे में एनआरआई महिला की मौत, बेटा घायल

Wed, 26 Jun 2024 07:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Jun 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
NRI woman dies in accident, son injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छह माह पहले इंग्लैंड से आई खानपुर गांव निवासी एनआरआई महिला कमलेश की कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में महिला का बाइक सवार बेटा भी घायल हो गया। हादसे के समय दोनों मां-बेटा छप्पर से बाइक पर घर लौट रहे थे। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

खानपुर गांव निवासी सुनील कुमार ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने माता-पिता व बच्चों सहित इंग्लैंड में रहता है। उसके माता-पिता की विदेश में वृद्धा पेंशन लगी है। उसकी मां कमलेश छह माह पहले ही इंग्लैंड से यहां आई थी। इसके बाद तीन माह पहले वह भी अपने परिवार से मिलने खानपुर गांव में आ गया था।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद वह अपनी मां कमलेश के साथ बाइक पर निजी काम से छप्पर गया था। अपना काम निपटाकर देर शाम वे बाइक पर घर वापस लौट रहे थे। बाइक वह चला रहा था। उसकी मां कमलेश पीछे बैठी थी। जब वह गधौली मोड पर पहुंचा तो छप्पर की तरफ से तेज गति से एक कार आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह और उसकी मां बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उसकी मां का सिर सड़क में लगा। जिससे वह बेहोश हो गई। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।

उसने लोगों की मदद से अपनी मां को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। उसे उपचार दिया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। छप्पर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed