फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now waiting for environmental clearance for new unit in thermal power plant

Yamuna Nagar News: थर्मल पॉवर प्लांट में नई यूनिट के लिए अब पर्यावरण मंजूरी का इंतजार

Tue, 09 Jul 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Now waiting for environmental clearance for new unit in thermal power plant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दीनबंधु छोटू राम थर्मल पॉवर प्लांट के अंदर 409.242 हेक्टेयर (1011.26 एकड़) भूमि पर 5352.75 करोड़ से लगने वाली नई 800 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल यूनिट की पांच जुलाई को जनसुनवाई के बाद अब सबकी निगाह ईसी (इनवायरमेंट क्लीयरेंस) पर रहेगी। यह मंजूरी दिल्ली मिनिस्ट्री ऑफ इनवायरमेंट को देनी है। उसके बाद ही नई यूनिट का काम शुरू हो सकेगा।
थर्मल अधिकारियों का दावा है सितंबर माह में कार्य शुरू होने की संभावना है। इसके बाद 48 माह यानी 2028 तक नया प्लांट बनकर तैयार होने के बाद बिजली उत्पादन शुरू हो सकेगा। मौजूदा समय में थर्मल पॉवर प्लांट में 600 मेगावाट की यूनिट स्थापित है, जिससे 12.61 लाख मीट्रिक टन बिजली का उत्पादन हो रहा है। वहीं राख को स्टोर करने के लिए लापरा गांव में दो बड़े तालाब बनाए जाने हैं जिनकी कुल क्षमता 43.62 लाख मीट्रिक टन होगी। वर्तमान में 5.91 लाख मीट्रिक टन के तालाब हैं जिनकी क्षमता 25.16 लाख मीट्रिक टन है, जिसे नीलामी के माध्यम से राख विभिन्न कंपनियों को बेची जा रही है।
विज्ञापन


विदित हो कि 800 मेगावाट की नई यूनिट लगने के बाद यमुनानगर भी हरियाणा का पहला ऐसा जिला बन जाएगा, जहां पर सबसे बड़ी बिजली उत्पादन की इकाई होगी। अभी तक झज्जर में 1320, पानीपत में 710 और हिसार के खेदड़ में 1200 मेगावाट की इकाइयां लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नई यूनिट के लिए 22 क्यूसेक पानी की आवश्यकता
नई 800 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल यूनिट के लिए 22 क्यूसेक पानी की भी आवश्यकता होगी, जबकि मौजूदा समय में दीनबंधु छोटू राम थर्मल पॉवर प्लांट की 600 मेगावाट यूनिट के लिए 19 क्यूसेक पानी की आवश्यकता है। इसके लिए पश्चिमी यमुना नहर से पानी की निकासी सिंचाई विभाग द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed