फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now there will be no shortage of drinking water in the city

Yamuna Nagar News: अब शहर में नहीं रहेगी पेयजल किल्लत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no shortage of drinking water in the city
यमुनानगर। अब शहर में पेयजल किल्लत नहीं रहेगी। इसके लिए करीब 70 किमी लंबी पेयजल पाइप लाइन डालने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 64 करोड़ रुपये का खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यमुनानगर शहर के आसपास आउटर वाले क्षेत्र और शहर में शामिल हुए गांवों में अभी पानी की लाइन नहीं पहुंच रही थी। इसके अलावा अवैध रूप से विकसित हुई काॅलोनियों में भी पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं थी। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से अमृत योजना फेस-2 में पेयजल को लेकर नया प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत शहर में जहां पर पानी की पाइप लाइन नहीं है उन क्षेत्रों में पाइप लाइन डालने का काम किया जाएगा। करीब 70 किमी लंबी पाइप लाइन डालने का काम होगा। यही नहीं पाइप लाइन के साथ-साथ पानी की सप्लाई के लिए नए ट्यूबवेल भी लगाए जाएंगे। अलग-अलग स्थानों पर पांच ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। जिससे शहर में हर घर तक पेयजल की आपूर्ति होगी। इस परियोजना पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


हाल ही में वैध घोषित हुई काॅलोनियों में होगा काम
शहर के आसपास बड़ी संख्या में अवैध काॅलोनी काटी गई थी। हाल ही में इन कालोनियों को वैध घोषित कर कलेक्टर रेट तय किए गए थे। अमृत योजना में इन सभी 64 कालोनियों को भी शामिल किया गया है। जिससे इन कालोनियों में भी पाइप लाइन डालने का काम हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमृत योजना के दूसरे चरण में शहर में पेयजल परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है। परियोजना में पांच ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। साथ ही 70 किमी लंबी पाइप लाइन भी डाली जाएगी।
-दिनेश गाबा, अधिशासी अभियंता यमुनानगर जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed