{"_id":"6844858483791f61f90fdea6","slug":"now-the-auction-of-liquor-contracts-depends-on-outside-contractors-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-138990-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अब बाहरी ठेकेदाराें पर टिकी शराब के ठेकों की नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अब बाहरी ठेकेदाराें पर टिकी शराब के ठेकों की नीलामी
Sun, 08 Jun 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में शराब ठेकों की नीलामी का पहला चरण पूरा हो चुका है। तीन बार में पूरी हुई इस नीलामी में 55 में से केवल 10 जोन ही नीलाम हो सके हैं। नई शराब पॉलिसी को 12 जून को लागू होगी। ऐसे में अब अधिकारियों की नजरें दूसरे जिलों के शराब ठेकेदारों पर टिकी हैं। अधिकारी दूसरे जिलों के शराब कारोबारियों से नीलामी में हिस्सा लेने के लिए कह रहे हैं। फिलहाल नीलामी की आगामी तारीख फाइनल नहीं हो सकी है।
बुधवार को शराब ठेकों की जो नीलामी हुई थी उसमें 55 में से 10 जोन की नीलामी हुई थी। 10 में से नौ जोन अंबाला के शराब कारोबारी महेंद्र सिंह ने खरीदे थे। अन्य जिलों में अब शराब ठेकों की नीलामी लगभग पूरी हो चुकी है। कुछ एक ठेकों की नीलामी होनी बाकी है। बताया जा रहा है अंदरूनी तौर पर दूसरे जिलों के ठेकेदारों से ठेकों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए राजी किया जा रहा है। आबकारी विभाग ने 55 जोन की नीलामी करके करीब 500 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा है। मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस पर नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री बातचीत के लिए शराब ठेकेदारों को अपने पास बुला चुके हैं। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी केवल 10 जोन ही बिक सके हैं। शेष बचे 45 जोन के ठेकों का रिजर्व प्राइस 403.76 करोड़ रुपये रखा गया था, जिनकी नीलामी शुक्रवार को होनी थी, लेकिन डरे कारोबारियों ने एक भी जोन की नीलामी में हिस्सा नहीं लिया। इससे पहले बुधवार को 10 जोन की नीलामी हुई थी। इनका रिजर्व प्राइस 81.01 करोड़ रुपये था। ठेकेदारों ने इनकी 82.76 करोड़ रुपये बोली लगाई थी।
कारोबारियों में गैंगस्टरों का खौफ
शराब कारोबार में जब से गैंगस्टरों की दखलंदाजी हुई है तब से ठेकेदार काफी डरे हुए हैं। जहरीली शराब कांड के बाद से शराब ठेकों व गोदामों पर फायरिंग की कई वारदात हो चुकी है। ठेकेदारों को सीधे फोन करके गैंगस्टर पैसा मांग रहे हैं। जिस कारण जिले के ठेकेदार इस बार शराब कारोबार से अपने हाथ पीछे खींच रहे हैं। पहले काला राणा व उसके भाई नोनी राणा द्वारा मिलकर ठेकेदारों से रंगदारी मांगी जा रही थी। अब इसमें बंबीहा गैंग की भी एंट्री हो चुकी है। गोबिंदपुरी रोड स्थिति शराब ठेके पर जो फायरिंग हुई थी उसमें हमलावरों ने पर्चियां फेंकी थी, जिनमें बंबीहा गैंग का जिक्र था।
विज्ञापन
पुलिस पूरी तरह से शराब ठेकेदारों के साथ है। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। जो ठेकेदार शराब कारोबार से जुड़े हैं उन्हें हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं। कारोबारी बिना किसी डर के शराब ठेकों की नीलामी में हिस्सा लें। -सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी यमुनानगर।