Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now patients will not wander around with samples

Yamuna Nagar News: अब नमूने लेकर नहीं भटकेंगे मरीज

Sat, 04 Apr 2026 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 Apr 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
Now patients will not wander around with samples
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में बना सैंपल कलेक्शन सेंटर
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में अब मरीजों को पेशाब के नमूने हाथ में लेकर एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य महानिदेशक के निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रबंधन ने नमूना कलेक्शन प्रक्रिया को व्यवस्थित करते हुए एक ही स्थान पर नमूना कलेक्शन सेंटर स्थापित कर दिया है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत मरीजों को केवल अपना सैंपल और पर्ची निर्धारित काउंटर पर रखनी होगी। इसके बाद अस्पताल का कर्मचारी स्वयं सैंपल उठाकर संबंधित लैब तक पहुंचाएगा। इससे मरीजों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी और प्रक्रिया भी अधिक सुव्यवस्थित होगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अंदर पहले स्थिति यह थी कि मरीजों को खुद ही सैंपल लेकर अलग-अलग विभागों में जाना पड़ता था। कई बार मरीजों को सही काउंटर या लैब का पता नहीं होता था, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। बुजुर्गों और गंभीर मरीजों के लिए यह और भी अधिक कठिन होता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन समस्याओं का समाधान हो गया है।अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सैंपल जमा करने के करीब दो घंटे बाद रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। इससे मरीजों को रिपोर्ट के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना करीब 400 से अधिक सैंपलों की होती है जांच : मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 2200 मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें से लगभग 400 से अधिक मरीजों के पेशाब के सैंपल लिए जाते हैं। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए सैंपल कलेक्शन की पुरानी व्यवस्था में अव्यवस्था और भीड़ की समस्या बनी रहती थी। अब एक केंद्रीकृत सैंपल कलेक्शन सेंटर बनने से न केवल मरीजों को सुविधा मिली है, बल्कि अस्पताल स्टाफ के काम में भी पारदर्शिता और गति आई है। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से मरीजों का अनुभव बेहतर होगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed