फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now online booking will be done in the roadways bus of Hisar route

अब हिसार रूट की रोडवेज बस में हो पाएगी ऑनलाइन बुकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Now online booking will be done in the roadways bus of Hisar route
यमुनानगर। हिसार रूट की रोडवेज बस में अब यात्री ऑनलाइन सीट रिजर्व कर सकेंगे। विभाग की वेबसाइट ऑनलाइन सीट रिजर्वेशन का लिंक काम न करने की वजह से यह सुविधा पिछले दो सप्ताह से बंद पड़ी हुई थी। इसके चलते हिसार रूट के यात्री काउंटर पर कतार में लगकर या बस में ऑफलाइन टिकट लेने पर मजबूर थे। अमर उजाला ने तीन सितंबर के अंक में ऑन लाइन बुकिंग न होने से लोगों को हो रही दिक्कतों से संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर का संज्ञान लेते हुए विभाग ने ऑनलाइन सीट रिजर्वेशन का लिंक ठीक कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिल गई है।
विज्ञापन

यमुनानगर डिपो से हरियाणा रोडवेज की हिसार रूट के लिए केवल एक ही बस है। यह बस वाया कैथल यमुनानगर से हिसार जाती है, जिसका दोपहर 12.20 बजे का समय है। रूट पर एक ही टाइम होने के चलते कई बार 52 सीटर बस में अधिक यात्री हो जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को बस सीट के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। सीट न होने से कई लोग इस बस में नहीं जा पाते हैं।
विज्ञापन

इस परेशानी से यात्रियों को राहत देते हुए हरियाणा रोडवेज की वेबसाइट पर यमुनानगर डिपो से हिसार रूट के लिए ऑनलाइन सीट रिजर्वेशन सुविधा शुरू हुई थी।
ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन सीट रिजर्व
परिवहन विभाग की वेबसाइट एचएआरटीआरएएनएस डॉट जीओवी डॉट इन जाकर ऑनलाइन रिजर्वेशन ऑफ सीट्स ऑफ वोल्वो एंड ऑर्डेनरी बसिस ऑफ हरियाणा रोडवेज लिंक पर क्लिक करना है। इस पर नया पेज खुलेगा, जहां बस टाइप में ऑर्डेनरी विकल्प चुनने के बाद लिविंग फ्रॉम में यमुनानगर और डिपार्टिंग फार्म में हिसार और डिपार्चर डेट चुनने के बाद चेक अवेलेबिलिटी पर क्लिक करना है। इसके बाद खुले नए पेज पर अवेलेबल सीट्स, रूट किलोमीटर व प्रति सीट किराये का ब्यौरा होगा। जहां बुक नाउ पर क्लिक करने पर खुले नए पेज पर यात्री का नाम, जेंडर, मोबाइल नंबर, ईमेल, फोटो आईडी (यात्रा के समय जो साथ रहेगा), आयु भरकर आई एग्री पर क्लिक कर ऑनलाइन पेमेंट से सीट रिजर्व हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन सीट रिजर्वेशन का फायदा
इस सुविधा से घर बैठे यात्री बस में अपनी सीट रिजर्व कर सकता है। जिससे उसे ऑफलाइन टिकट के लिए न तो काउंटर पर कतार में लगना पड़ता है और न बस में खड़े होकर सफर की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ये सुविधा अभी यमुनानगर डिपो से सिर्फ हिसार रूट की रोडवेज बस में हैं, पर यात्री हिसार के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, कांगड़ा, मनाली, सिरसा, मेरठ, शामली जैसे लांग रूटों पर भी यह सुविधा शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed