फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now five buses will run from Yamunanagar depot to Hisar route.

Yamuna Nagar News: अब यमुनानगर डिपो से हिसार रूट पर चलेंगी पांच बसें

Mon, 01 Apr 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Now five buses will run from Yamunanagar depot to Hisar route.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हिसार के लिए यमुनानगर से हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर और आसान हो गया है। अभी तक यमुनानगर से हिसार के लिए यमुनानगर बस स्टैंड से दो समय ही बस थीं, पर पांच समय हो गए हैं। इससे यमुनानगर से हिसार आने-जाने वाले लोगों को राहत मिली है।
हिसार रूट पर यमुनानगर से हरियाणा रोडवेज की बसों का सुबह 6:30 व 8:00 बजे का समय था। जबकि रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। जिनमें काफी संख्या में लोगों को रूट पर दो ही समय बस होने से सुबह ही बस स्टैंड पहुंचना पड़ता था, वहीं बसों में चढ़ने से लेकर सफर में भीड़ का सामना करना पड़ता था। ये देख रोडवेज अफसर हिसार के लिए बसों के समय बढ़ाकर पांच कर दिए हैं।
विज्ञापन

इसके तहत 6:30, 8:00 बजे के अलावा अब 9:15, 12:15 व 13:40 बजे भी यमुनानगर से हिसार के लिए बस हो गई है। रूट पर बसों के समय बढ़ने से सीधे यात्रियों को फायदा पहुंचा है, जो अब दोपहर में भी यमुनानगर से हिसार के लिए निकल सकते हैं। ऐसे ही हिसार से यमुनानगर वापसी में बसों के समय बढ़ने से लौटना में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार के लिए मांग के मुताबिक बसों की सेवा दी जा रही है। अन्य रूटों पर भी मांग के मुताबिक ही रूटों पर बस सेवा शुरू करने व बढ़ाने की योजना है। - भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed