फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now Fatehpur is being called the village of wrestlers

Yamuna Nagar News: अब पहलवानों का गांव कहलाने लगा फतेहपुर

Sun, 01 Sep 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Sep 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Now Fatehpur is being called the village of wrestlers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी के फतेहपुर में डेढ़ दशक से चल रहे कुश्ती के क्रेज से यह पहलवानों का गांव कहलाने लगा है। गांव से एक के बाद एक खिलाड़ी कुश्ती के अखाड़े में उतर रहे हैं। गांव से कुश्ती के पूर्व व मौजूदा 43 खिलाड़ी हैं। जिनके कुल 21 राज्य व चार राष्ट्र स्तर पर पदक हैं।
वहीं कई खिलाड़ी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी स्तर पर पदक जीत गांव व जिले का नाम चमका चुके हैं। जिले में सरकारी स्तर पर कुश्ती कोच अमित भी गांव से हैं, जो पांच बार राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। गांव में डेढ़ दशक से कुश्ती का क्रेज बढ़ने की वजह अमित कुमार का खेल प्रदर्शन व कोचिंग भी है। अमित बताते हैं कि उनका सपना देश के लिए ओलंपिक में खेलने व पदक जीतने का था।
विज्ञापन

कड़े अभ्यास व मेहनत से एक के बाद एक पांच बार राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीते फिर सीनियर नेशनल गेम्स में भी हिस्सा लिया। लेकिन चोट आने पर खेल छूटने लगा। ये देख एक साल का कोचिंग कोर्स किया। वर्ष 2014 में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग में कोच के पद पर नियुक्ति मिल गई। उनके खेल प्रदर्शन फिर कोच नियुक्त होने पर गांव से काफी किशोर व युवा कुश्ती खेल से जुड़ते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिमरन दो बार राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक विजेता हैं। ताया अंडर-16 में राष्ट्र स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता है। गांव के 34 वर्षीय अमन कुमार राज्य स्तर पर तीन बार स्वर्ण पदक विजेता हैं, जो अब कुश्ती नर्सरी खोलने जा रहा है। ऐसे ही गांव से 19 वर्षीय अनु कांबोज स्कूल स्टेट में कांस्य पदक विजेता है। 34 वर्षीय मोहित कुमार राज्य स्तर पर चार बार पदक विजेता है। मोनिका व निकिता भी राज्य स्तर पर पदक है। 16 वर्षीय हिमानी दो बार नेशनल चैंपियनशिप और 16 वर्षीय अतुल नेशनल चैंपियनशिप खेल चुके हैं।
किसान के बेटे ने जीते दो स्वर्ण पदक
किसान के बेटे 21 वर्षीय आयुष ने बताया कि हरियाणा खेल महाकुंभ 2023 जींद में स्वर्ण पदक व ईस्ट व वेस्ट इंडिया यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक जीत चुका है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा ले चुका है। राष्ट्र स्तर पर पदक जीत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाकर देश के लिए खेलना व पदक जीतना है।
राज्य स्तर पर 10 की उम्र में जीते पदक
फतेहपुर गांव से दस वर्षीय तनिष ने बताया कि कोच अमित कुमार से तीन वर्ष छह माह से प्रशिक्षण ले रहा हूं। खेल की बारीकियां समझ वर्ष 2022 में अंबाला की स्कूल स्टेट कुश्ती के अंडर-11 आयुवर्ग में कांस्य पदक जीता फिर वर्ष 2023 में कुरुक्षेत्र में रजत पदक पाया। अब राष्ट्र स्तर की दावेदारी के प्रयास है।

बेटे के पदक देख गर्व का अहसास
तनिष के पिता अशोक कुमार किसान हैं। उन्होंने कहा कि किशोर व युवा वर्ग में बढ़ते नशे व अन्य बुरी लत से बच्चे दूर रहें, इसी सोच के साथ कोच अमित के पास खेल अभ्यास के लिए तनिष को भेजा। जहां से बेटा पदक जीत ला रहा है, ये देख गर्व होता है। बेटा खेल में आगे बढ़े, इसके लिए परिवार हर संभव प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed