फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now details of PMShri schools can be found on one click

Yamuna Nagar News: अब एक क्लिक पर मिल सकेगा पीएमश्री स्कूलों का ब्योरा

Mon, 04 Mar 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Now details of PMShri schools can be found on one click
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले के पीएमश्री स्कूलों के बारे में अब विद्यार्थियों, अभिभावकों व अन्य लोगों को जानकारी लेने के लिए ज्यादा परेशान होना नहीं पड़ेगा। पीएमश्री स्कूलों की जानकारी घर बैठे इंटरनेट पर एक ही क्लिक पर मिल जाएगी। अब इन स्कूलों की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
शिक्षा विभाग हर पीएमश्री स्कूल की अलग वेबसाइट बनवा रहा है। विद्यार्थी घर बैठे ही इंटरनेट से स्कूल से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा निदेशालय के आदेशों पर जिले के सभी सातों पीएमश्री स्कूलों की अपनी वेबसाइट बनाई जा रही है। दो स्कूलों की वेबसाइट बन गई है, जबकि अन्य की बनाने पर काम चल रहा है। जल्द ही इन पांच स्कूलों की वेबसाइट तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही इन सभी स्कूलों में अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। इन स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए अलग से बजट जारी किया गया है। विभाग की तरफ से प्रत्येक स्कूल की वेबसाइट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि निदेशालय की ओर से एक स्कूल की वेबसाइट तैयार करने के लिए 20 हजार रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर स्कूल की आधारभूत संरचना, पाठ्यक्रम, 11वीं के विद्यार्थियों के लिए शुरू किए विषय, स्कूल में करवाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियां, विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाएं, खेल मैदान, लैब, पुस्तकालय, शैक्षणिक स्टाफ सहित अन्य सभी जानकारी अपलोड की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को स्कूल का चयन करने में मदद मिलेगी। वहीं स्कूल में मिल रही सुविधाओं के प्रति विद्यार्थी व अभिभावक जागरूक होंगे।
इन स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पढ़ाई करवाई जाती है। वहीं तमाम सुविधाएं भी मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही हैं। लेदी स्कूल की वेबसाइट पूरी हो चुकी है। मंडौली स्कूल की वेबसाइट की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा अन्य पांचों स्कूलों की वेबसाइट पर काम चल रहा है, जो जल्द पूरी कर ली जाएंगी।
इसके अलावा पीएमश्री स्कूल में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त बजट जारी किया गया है। फाॅयर सेफ्टी, पहचान पत्र, स्मार्ट टीवी, भवन सुंदरीकरण, एलईडी, रैंप, भाषा प्रयोगशाला, किचन गार्डन, पुस्तकालय, खेल मैदान भी बनाए जाएंगे। वहीं विद्यार्थियों को खेल सहित अन्य कलात्मक गतिविधियों से जोड़ने व उनमें रूचि पैदा करने को अन्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
जिले में कुल सात पीएमश्री स्कूल

अभी जिले में पीएमश्री स्कूलों की संख्या कुल सात है। जिले के हर खंड में एक पीएमश्री स्कूल है। जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जठलााना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मुसिंबल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंडौली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लेदी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरावां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जयधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलावड़ को पीएमश्री स्कूल का दर्जा दिया गया है।

पीएमश्री स्कूलों की वेबसाइट तैयार की जा रही है। इसके बाद इन सभी स्कूलों की जानकारी उनकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। विद्यार्थी सहित अन्य लोग भी घर बैठे एक क्लिक पर स्कूल की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को काफी सुविधा होगी और जागरूक भी बनेंगे। - डॉ. धर्मवीर सिंह, सहायक परियोजना समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed