फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now concrete debris will be lifted on one call

Yamuna Nagar News: अब एक कॉल पर होगा कंक्रीट मलबे का उठान

Wed, 29 Jan 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Now concrete debris will be lifted on one call
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अब एक कॉल पर नगर निगम की ओर से गली, सड़क या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पड़े सीएंडडी (कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन) वेस्ट अर्थात निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट का उठान किया जाएगा। निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नगर निगम ने तीन जोन बनाकर कनिष्ठ अभियंताओं के नंबर सार्वजनिक किए हैं।
इन नंबरों पर फोन कर शहरवासी अपने आसपास पड़े सीएंडडी वेस्ट अर्थात कंकरीट मलबे का उठान करवा सकते हैं। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने मंगलवार को इस व्यवस्था की शुरुआत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंक्रीट मलबे का उठान करने के बाद उसका धर्म कांटे से वजन कराए। इसके बाद उसे गुलाब नगर, गधौली व औरंगाबाद के निचले क्षेत्र में डिस्पोज करें।
विज्ञापन

निगम ने निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के उठान के लिए वार्ड एक से सात तब जोन एक, वार्ड आठ से 15 तक जोन दो और वार्ड 16 से 22 तक जोन तीन बनाए है। तीनों जोन में तीन जेसीबी और लगभग 10 ट्रैक्टर-ट्राॅली इस कार्य में लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों जेसीबी पर चालक व सहायक और सभी ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर चालक तैनात किए गए हैं। कंक्रीट का कचरा उठान के लिए 20 के करीब कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। नंबरों पर शिकायत आते ही नगर निगम कर्मचारी संबंधित स्थान पर जाकर कंक्रीट मलबे का उठान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed