फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now 20 roadways buses will run for Chandigarh

Yamuna Nagar News: चंडीगढ़ के लिए अब चलेंगीं 20 रोडवेज बसें

Mon, 02 Jun 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now 20 roadways buses will run for Chandigarh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चंडीगढ़ के पीजीआई, सचिवालय, सुखना लेक, रॉक गार्डन, रोज गार्डन सहित अन्य स्थानों पर आना-जाना और सुगम हो गया है। चूंकि यमुनानगर डिपो से चंडीगढ़ रूट पर हरियाणा रोडवेज की बस सेवा में विस्तार कर दिया गया है। पहले चंडीगढ़ के लिए 18 बस चल रहीं थीं। अब बसों की संख्या बढ़ाकर 20 कर दी गई है। इसमें एक समय एसी बस का भी शामिल है।

रूट पर बसें बढ़ने से चंडीगढ़ आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है। चंडीगढ़ के लिए यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से नाममात्र ट्रेनें हैं। इसी कारण जिले के अधिकांश लोग हरियाणा रोडवेज की बसों से चंडीगढ़ आना-जाना करते हैं। इससे रूट पर बढ़ते यात्री देख रोडवेज अफसरों की ओर चंडीगढ़ के लिए बसों के समय बढ़ाए जा रह हैं। इसी तरह चंडीगढ़ के लिए यमुनानगर डिपो की बसों के समय बढ़ाकर 20 किए गए हैं। रूट की पहली बस सुबह पांच बजे व आखिरी शाम सात बजे हैं। इस बीच सुबह 7.35 बजे एसी बस का भी समय है। यमुनानगर डिपो के महाप्रबंधक संजय रावल ने बताया कि रूटों पर मांग बढ़ने पर बसों के समय बढ़ाए जा रहे हैं। इसी तरह चंडीगढ़ रूट पर मांग मुताबिक सेवा दी जा रही है। आगे भी मांग बढ़ने पर बसों के समय बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

बसों के समय
5.15, 6.00, 6.50, 7.00, 7.35 (एसी), 7.50, 8.25, 8.40, 9.00, 9.20, 9.40, 10.10, 10.40, 11.40, 13.25, 14.00, 15.00, 15.30, 16.00, 19.00 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed