फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Notice to XEN, SHO on incomplete road safety work

Yamuna Nagar News: सड़क सुरक्षा के अधूरे काम पर एक्सईएन, एसएचओ को नोटिस

Sat, 28 Mar 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 28 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Notice to XEN, SHO on incomplete road safety work
अ​धिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा की बैठक करतीं डीसी प्रीति। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीसी प्रीति ने शुक्रवार को जिला सचिवालय में सड़क सुरक्षा की बैठक लेते हुए पंचायत भवन से कन्हैया साहिब चौक के बीच सड़क से अतिक्रमण नहीं हटाने और एटीआर सही तरीके से नहीं भेजने पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन पुनीत मित्तल और जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर समता योग आश्रम से प्रगति इंडस्ट्री तक वाहनों और अतिक्रमण नहीं हटवाने पर थाना यातायात एसएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
इतना ही नहीं गत बैठक में डिवाइडर नहीं बनाने वाली एजेंसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने पर निगम के एक्सईएन के खिलाफ यूएलबी को लिखने के लिए कहा। इसी तरह डीसी ने रोड छप्पर से औरंगाबाद के बीच सड़क पर सात दिन में कैटआई, संकेतक व अन्य काम नहीं करने पर नोटिस जारी करने को कहा। बैठक में नगर निगम से एसडीओ राजेश व एक अन्य कर्मचारी पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस पर डीसी ने निगम के एक्सईएन या फिर आयुक्त को बुलाने के लिए कहा। क्योंकि बैठक में उनसे लंबित कई मामले थे। थोड़ी ही देर में निगम के एक्सईएन नरेंद्र दौड़े-दौड़े आए। डीसी ने इस साल जनवरी व फरवरी में सड़क हादसों में 43 लोगों की मौत समेत प्रभावित 160 लोगों के शिकार होने पर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी कहा कि अगर इतने हादसे हो रहे हैं तो हमें नहीं लगता कि यहां सड़क सुरक्षा की बैठक करने का कोई फायदा हो रहा है। इससे तो लगता है कि अब विभागों पर प्राथमिकी दर्ज करनी होगी। डीसी ने थाना यातायात एसएचओ कुशलपाल राणा ने हादसों पर रिपोर्ट मांगी तो उन्होंने तर्क दिया कि सड़कों पर अवैध कट बहुत ज्यादा हैं।
इतनी पुलिस भी नहीं है कि हर चौक पर जवान खड़े किए जा सकें। डीसी ने कहा कि धरातल पर कुछ तो करके दिखाओ। बैठक में केवल नंबर घूम रहे हैं। लोगों को बचाना है तो पहले उन्हें अपना समझना होगा। इसलिए अगली बार बैठक में हादसे रोकने की प्लानिंग लेकर आएं। बैठक में इस बार पीडब्ल्यूडी एक्सईएन की जगह एसडीओ आए।
एडीसी नवीन आहूजा ने भी डीसी का समर्थन करते हुए कहा कि लाडवा जैसी छोटी सी नगरपालिका ने शहर में सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। जब लाडवा कर सकता है तो हम क्यों नहीं कर सकते। बैठक में पीडब्ल्यूडी की एक और लापरवाही सामने आई। महाराणा प्रताप चौक से रेलवे बाईपास पर सड़क किनारे टूट चुकी लोहे की ग्रिल की जगह करीब आठ फीट ऊंची ग्रिल लगाने को कहा गया था। परंतु अब फिर यहां पांच फीट की ग्रिल लगाई जा रही है। जिस पर बैठक में सभी अधिकारियों ने कहा कि इस ग्रिल का कोई फायदा नहीं होगा। जिस पर डीसी ने एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ को यातायात एसएचओ व पीडब्ल्यूडी एसडीओ के साथ मौका करके रिपोर्ट देने को कहा।
क्या लोगों को मरने के लिए छोड़ दूं
शहर में पंचायत भवन से लेकर कन्हैया साहिब चौक तक करीब 1200 मीटर सड़क की खामियों को दूर करना था। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ ने तर्क दिया कि उनके विभाग का बैंक ऑफ सेंशन माइनस में चल रहा है। डीसी ने सख्त लहजे में कहा कि यदि आपका विभाग माइनस में चल रहा है तो क्या मैं अपने लोगों को मरने के लिए छोड़ दूं। यहां गाबा अस्पताल के पास से अतिक्रमण नहीं हटाने पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को शोकॉज नोटिस जारी करने को कहा। एसडीओ ने कहा कि पुलिस से पुलिस सुरक्षा मांगी गई थी जो नहीं मिली। डीसी ने पुलिस मांगने के लिए कब लिखा था तारीख बताओ। जवाब मिला कि मौखिक तौर पर कहा था।

एजेंसी को राजा बनाने वाली फीलिंग क्यों
जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर मानकपुर से लेकर बूड़िया चूंगी तक नगर निगम द्वारा एजेंसी से डिवाइडर का निर्माण करवाया जा रहा है। यह डिवाइडर काफी टूटा हुआ था। वहीं अवैध कटों से अचानक सड़क पर वाहन आ जाने से लगातार हादसे भी हो रहे हैं। जिस एजेंसी को डिवाइडर बनाने का ठेका दिया गया था उसे अक्तूबर 2025 में काम पूरा करना था। एजेंसी ने करीब 35 प्रतिशत काम ही किया। अब सारा काम बंद पड़ा है। गत बैठक में डीसी ने एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने को कहा था। एक्सईएन ने डीसी को बताया कि एजेंसी ने 10 दिन में काम शुरू करने की बात कही है। जिस पर डीसी ने कहा कि एजेंसी को राजा वाली फीलिंग क्यों दी जा रही है। इस मौके पर जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार, छछरौली के एसडीएम रोहित कुमार, नगराधीश पीयूष गुप्ता, जिला परिवहन अधिकारी हैरतजीत कौर, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed