{"_id":"679e72fabe73839b6505f009","slug":"noni-rana-who-is-abroad-demanded-a-ransom-of-rs-50-lakh-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-132432-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विदेश में बैठे नोनी राणा ने मांगी 50 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विदेश में बैठे नोनी राणा ने मांगी 50 लाख की रंगदारी
Sun, 02 Feb 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विदेश में बैठे गैंगस्टर नोनी राणा ने कारोबारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पैसे न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। छप्पर थाना पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर नोनी राणा के खिलाफ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कारोबारी को सुरक्षा प्रदान कर दी है।
कारोबारी प्रभदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ जनवरी की सुबह उनके पाए विदेशी नंबर से कॉल आई थी। कॉलर ने कहा कि वह नोनी राणा बोल रहा है और 50 लाख रुपये की मांग की। साथ ही पैसे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। उसने इस फोन को नजरअंदाज कर दिया। कुछ देर के बाद फिर से कॉल आई।
इसके साथ ही 13 जनवरी को भी उसी नंबर से कॉल आई और कॉलर ने कहा कि पैसों के बारे में क्या सोचा है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। लगातार कॉल आने के बाद वह दहशत में आ गया। उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही गैंगस्टर नोनी राणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
एसएचओ छप्पर थाना प्रमोद कुमार ने बताया कि नोनी राणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कारोबारी को सुरक्षा दी गई है। जांच में पता चला है कि जिस नंबर से कॉल की गई है, वह यूके का है। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस स्थानीय सहयोगियों को भी तलाश कर रही है।
गैंगस्टर ने रादौर गैंगवार की ली थी जिम्मेदारी
बीते 26 दिसंबर को रादौर गैंगवार में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में भी नोनी राणा का नाम सामने आया था। मामले में नोनी राणा के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर वारदात की जिम्मेदारी ली गई थी। इसके बाद पुलिस ने केस में संगठित गिरोह की धारा बढ़ाते हुए नोनी राणा को भी आरोपी बनाया था।