{"_id":"697bade5e8b8cb934b022595","slug":"none-of-the-eight-complaints-have-been-resolved-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150598-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आठ शिकायतों में से एक का भी नहीं हुआ निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आठ शिकायतों में से एक का भी नहीं हुआ निपटारा
Fri, 30 Jan 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायतें सुनते सीटीएम पीयूष गुप्ता। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना गया। शिविर में सीटीएम पीयूष गुप्ता के समक्ष कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से किसी भी शिकायत का मौके पर समाधान नहीं हो सका।
सभी शिकायतें संबंधित विभागाों के अधिकारियों के पास भेज दी गईं। गांव कलावड़ निवासी मोनिका देवी ने पानी की निकासी की समस्या रखी, वहीं जगाधरी निवासी गीता चौपड़ा ने गली से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। भम्नौली निवासी पृथ्वी सिंह ने रेत-बजरी से भरे ट्रक व डंपरों की आवाजाही पर रोक लगाने की शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा सेक्टर-17 हुड्डा निवासी सुभाष चंद व अन्य लोगों ने आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग उठाई। सीटीएम पीयूष गुप्ता ने निर्देश दिए कि प्रत्येक समस्या का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करें।