{"_id":"6834c3c18b260acc9306e12c","slug":"none-of-the-21-complaints-received-at-the-camp-were-resolved-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-138372-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिविर में आईं 21 शिकायतों में एक भी नहीं निपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिविर में आईं 21 शिकायतों में एक भी नहीं निपटी
Tue, 27 May 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 27 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एसी
यमुनानगर। जिला सचिवालय में सोमवार को लगाए गए समाधान शिविर में डीसी पार्थ गुप्ता के सामने 21 शिकायतें पहुंची। मौके पर किसी भी शिकायत का समाधान नहीं हो सका। सभी शिकायतें निपटारे के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजी गई हैं।
शिविर में कुंजनल जाट्टान निवासी ऋषिपाल ने जमीन की कार्यवाही न करने पर समस्या रखी। वहीं, जागधौली निवासी जरनैल सिंह, कड़कौली की सोनिया, ताहरपुर कलां के रामपाल, जम्मू कॉलोनी के रजत, सारन निवासी राज कुमार, हमीदा गढ़ी के सुमेर चंद, सरस्वती कॉलोनी जगाधरी की प्रियंका रानी व यमुनानगर निवासी मोनिका कश्यप ने परिवार पहचान पत्र में त्रुटि ठीक करवाने बारे समस्या रखीं।
इसी प्रकार बागपत निवासी इकराम ने पंचायती भूमि से नाजायज कब्जा हटवाने बारे, मानीपुर निवासी ईरशाद ने पंचायती जगह से गेट गिरवाने बारे समस्या, यमुनानगर निवासी सोनिया ने विधवा पेंशन लगवाने की मांग रखी। वहीं, भीमनगर निवासी निर्मला देवी, रादौर निवासी राजेन्द्र कुमार, फतेहपुर निवासी श्रवण कुमार व लक्ष्मी देवी ने बुढ़ापा पेंशन लगवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
बांसेवाला के तीर्थ राम ने जमीनी गिरदावरी ने होने की समस्या रखी। आजाद नगर निवासी अविनाश त्रिपाठी ने सिवरेज बंद होने व गली ठीक करवाने तथा सेक्टर-17 हुडा जगाधरी निवासी ने आकांक्षा गर्ग ने बहन की गुमशुदा की रिपोर्ट तथा कोतरखाना निवासी कर्णदीप ने परिवार पहचान पत्र में आय बढ़ाने की समस्या रखीं। जिनका समाधान कराने के लिए डीसी ने संबंधित विभागों के पास भेज दिया है।
डीसी ने बताया कि अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय समाधान शिविर जिला सचिवालय के सभागार में तथा उपमंडल स्तर के समाधान शिविर बिलासपुर, छछरौली व रादौर में स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर आईएएस अंडर ट्रेनिंग सुमन यादव, नगराधीश पीयूष गुप्ता, सीईओ जिला परिषद वीरेंद्र सिंह ढुल, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, डीएसपी कंवलजीत व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।