{"_id":"686c1778d47cabed3308e698","slug":"none-of-the-12-complaints-received-in-the-samadhan-camp-were-resolved-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140410-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में आईं 12 शिकायतों में एक भी नहीं निपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में आईं 12 शिकायतों में एक भी नहीं निपटी
Tue, 08 Jul 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 12 शिकायतें आईं। इनमें से एक भी शिकायत का समाधान मौके पर नहीं हो सका। सभी शिकायतें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजी गईं।
सीटीएम पीयूष गुप्ता ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने बताया कि शिविर लोगों ने 12 शिकायतें दी। इनमें जठलाना निवासी तारा देवी ने राशन कार्ड बनवाने बारे, मोहन सिंह निवासी ने सीएम विंडो की शिकायत पर कार्रवाई न होने के बारे में , सेक्टर-17 निवासी विशाल अग्रवाल ने सीवरेज बंद होने बारे, महेश्वरी निवासी मेहंदी हसन ने कानूनी कार्रवाई करने के बारे में शिकायत दी
वहीं सरोजनी कॉलोनी निवासी विमल कुमार ने सड़क बनवाने बारे, वार्ड नंबर-16 जोगिंद्र नगर निवासी रामतीर्थ यादव ने शिकायत में बेसहारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की। करहेड़ा खुर्द निवासी अनिल कुमार ने फैमिली आईडी ठीक करवाने की शिकायत दी। फैजपुर निवासी अकरम ने शिकायत में आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग गी।
विज्ञापन
इसी तरह मिर्जापुर निवासी सतपाल सिंह ने ड्राइविंग लाइसेंस न मिलने, विकास नगर निवासी अमित शर्मा ने खंभे पर बिजली लाइट लगवाने के बारे में , ककड़ौनी निवासी जयकुमार ने गली बनवाने, झाड़ चांदना निवासी बनारसी दास ने शिकायत में अवैध कब्जा हटवाने की गुहार की। शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। इस अवसर पर डीएसपी कंवलजीत सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।