फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No trace found on the second day of the nine-year-old boy who drowned in the canal

Yamuna Nagar News: नहर में डूबे नौ वर्षीय बच्चे का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

Fri, 28 Aug 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
No trace found on the second day of the nine-year-old boy who drowned in the canal
पश्चिमी यमुना नहर में लापता बच्चे की तलाश करते गोताखोर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के पक्का घाट पर बुधवार शाम पश्चिमी यमुना नहर में पैर फिसलने से लापता हुए नौ वर्षीय बच्चे कृष्णा का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका। प्रशासन की ओर से गुरुवार को पक्का घाट पर नाव भेजकर गोताखोरों की मदद से नहर में दिनभर बच्चे की तलाश करवाई गई। देर शाम तक अभियान जारी रहा। लेकिन बच्चे का सुराग नहीं लगा।

खेड़ा मोहल्ला निवासी राजेश कुमार का बेटा कृष्णा बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पक्का घाट पर दो साथियों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरा और पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। कृष्णा रादौर के सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र था। बच्चे के लापता होने के बाद से परिजन और स्थानीय लोग भी लगातार नहर में उसकी तलाश कर रहे हैं। थाना रादौर प्रभारी एसआई राजेश राणा ने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए नाव और गोताखोरों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि नहर में लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed