{"_id":"62d86e3cee12293c1a057347","slug":"no-repair-even-after-depositing-rs-43-19-lakh-excuse-of-porta-yamuna-nagar-news-knl115307732","type":"story","status":"publish","title_hn":"43.19 लाख रुपए जमा कराने के बाद भी नहीं की मरम्मत, पोर्टल का लगाया बहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43.19 लाख रुपए जमा कराने के बाद भी नहीं की मरम्मत, पोर्टल का लगाया बहाना
विज्ञापन
साढौरा। सीवरेज की खुदाई के बाद टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी ने जलापूर्ति विभाग से 49.19 लाख रुपए की राशि अपने खाता में जमा करा लिए थे, लेकिन मरम्मत नहीं की। अब जब विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं तो पीडब्ल्यूडी एस्टीमेट को पोर्टल पर अपलोड न होने का बहाना बना रहा है। कपालमोचन रोड की मरम्मत नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि जलापूर्ति विभाग द्वारा 2018 में सीवरेज के लिए कोटला रोड और कपालमोचन रोड पर खुदाई का काम शुरु किया गया था। खुदाई का काम शुरु करने से पहले ही जलापूर्ति विभाग ने इन दोनों सड़कों की मरम्मत और दोबारा से बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी के पास लगभग 43.19 लाख रुपए जमा करवा दिए थे। पीडब्ल्यूडी ने कोटला रोड की तो कामचलाऊ मरम्मत कर दी, लेकिन कपालमोचन रोड की अभी तक मरम्मत नहीं की गई है। मरम्मत के अभाव में लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अधूरी सड़क पर चलने में हो रही परेशानी
कपालमोचन रोड की हालत सही नहीं होने के चलते कस्बावासियों का गुस्सा अब बढ़ने लगा है। लोग पीब्ल्यूडी के अफसरों को कोस रहे हैं। इस बावत लोगों का कहना है कि एक तो अधूरी सड़क है, उसमें भी बरसात के बाद जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासी महेश बंसल, केवल ओबरॉय व मोहिंद्र के मुताबिक सीवरेज बिछाने के लिए सीएचसी रोड के आधे हिस्से पर खुदाई की गई थी। मरम्मत के अभाव में इस सड़क का आधा ही हिस्सा इस्तेमाल हो पा रहा है। इस सड़क से सीएचसी के अलावा बैंक, पोस्ट ऑफिस और कई स्कूलों के लिए लोग आते जाते हैं। यही सड़क कपालमोचन, आदिबद्री व लौहगढ़ जाने का भी मार्ग है, लेकिन सड़क सही नहीं होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विभाग ने अगस्त 2018 में खुदाई शुरु करने से पहले ही इन सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी की मांग पर 43 लाख 19 हजार जमा करवा दिए थे, लेकिन चार साल बीत चुके हैं कोटला के बाद कपालमोचन रोड की मरम्मत नहीं की गई।
-जफर इकबाल, एसडीओ, जलापूर्ति विभाग
किसी तकनीकी खामी के कारण कपालमोचन सड़क की मरम्मत का एस्टीमेट विभाग के पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाया था। जल्द ही इसे अपलोड करके विभागीय अनुमति मिलने पर सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी।
-सुनील, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी