{"_id":"6ac3f5d4539fdcf396071666","slug":"no-coaches-available-to-conduct-trials-for-khel-mahakumbh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-164060-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खेल महाकुंभ में ट्रायल कराने के लिए कोच नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खेल महाकुंभ में ट्रायल कराने के लिए कोच नहीं
Tue, 06 Oct 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर। संवाद
अभय सिंह
जगाधरी। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ-2026 के लिए जिले में 12 से 14 अक्तूबर तक खिलाड़ियों का ट्रायल का कार्यक्रम तो तैयार कर लिया गया है। महाकुंभ में 30 खेल शामिल हैं और जिला खेल विभाग के पास केवल 10 खेलों के कोच हैं। विभाग ने निदेशालय को पत्र भेजकर शेष 20 कोचों की मांग की है।
जिला खेल विभाग के पास फिलहाल बैडमिंटन, तलवारबाजी, फुटबॉल, बॉक्सिंग, हॉकी, लॉन टेनिस, कुश्ती, कबड्डी, भारोत्तोलन और जिम्नास्टिक के कोच हैं। अन्य खेलों के खिलाड़ियों को खेल नर्सरियों या अन्य स्तर पर प्रशिक्षण मिल रहा है। विभाग ने जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं कराने के लिए निदेशालय से कोच भेजने की मांग की है। यह कोच दूसरे जिलों से भेजे जाएंगे।
दूसरे जिलों में भी इसी अवधि में प्रतियोगिताएं होने की स्थिति में कोच मिलने को लेकर परेशानी बढ़ जाएगी। फिलहाल जिला विभाग निदेशालय के जवाब का इंतजार कर रहा है। इसके बावजूद विभाग ने 12 से 14 अक्तूबर तक चयन ट्रायल का कार्यक्रम तैयार कर लिया है। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026-27 में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर होंगे ट्रायल
तेजली खेल परिसर में 12 अक्तूबर आर्चरी, एथलेटिक्स, बास्केटबाॅल, साइकिलिंग, सॉफ्टबॉल और पुरुष हॉकी के ट्रायल लिए जा रहे हैं। सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में बेसबॉल व कराटे, सरस्वती पब्लिक स्कूल में टेबल टेनिस और संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में तैराकी के ट्रायल होंगे। इसके बाद 13 अक्तूबर को दस खेलों के खिलाड़ी चुनेंगे। इस दौरान तेजली खेल परिसर में बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फेंसिंग, फुटबॉल, महिला हॉकी, लॉन टेनिस, कुश्ती, कबड्डी, भारोत्तोलन और जिम्नास्टिक के ट्रायल होंगे। शूटिंग के लिए खिलाड़ियों का चयन सरस्वती पब्लिक स्कूल की रेंज में प्रतियोगिता से किया जाएगा। 14 अक्तूबर को आठ खेलों के ट्रायल होने हैं। इस दौरान तेजली खेल परिसर में हैंडबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट, खो-खो, वुशू, जूडो, रोइंग और कैनोइंग के ट्रायल होंगे। नेटबॉल और वाॅलीबाॅल के खिलाड़ियों का चयन जीएसएस तलाकौर में होगा।
दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा
खिलाड़ियों को निर्धारित समय और स्थान पर दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। खिलाड़ियों के लिए यमुनानगर का निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र और अन्य जिले के खिलाड़ियों के लिए बोनाफाइड या पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। सभी ट्रायल सुबह नौ बजे शुरू होंगे।
राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में कुल 30 खेल शामिल हैं। जिला विभाग के पास कुल 10 कोच हैं। शेष कोच के लिए निदेशालय को मांग भेजी गई है। निदेशालय के आदेशों पर कार्य किया जाएगा। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।