फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No clue about the person who fired at Islet Center

Yamuna Nagar News: आइलेट सेंटर में फायरिंग करने वाले का सुराग नहीं

Mon, 19 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
No clue about the person who fired at Islet Center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। व्यासपुर-जगाधरी स्टेट हाईवे पर पावर हाउस के सामने स्थित फ्लाइंग कलर आइलेट सेंटर में घुसकर गोलियां चलाने वाले बदमाश का सुराग नहीं लगा है। घटना के चार दिन बाद भी खाकी के हाथ खाली हैं। वहीं पुलिस का दावा है सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
आइलेट सेंटर को खंड के मोहड़ी गांव निवासी प्रवीण कुमार व लाडवा के गांव बकाली निवासी कुलदीप चलाते हैं। वीरवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक बाइक पर दो बदमाश सेंटर के सामने आकर रूके। एक बदमाश सेंटर के बाहर बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा हाथ में पिस्टल लेकर गन लेकर सेंटर के अंदर घुस गया।
विज्ञापन

उसने पूछताछ केंद्र पर बैठी दो लड़कियों व एक पुरुष कर्मचारी से कुछ बात की। इसके बाद वह पीछे मुड़ता है और जेब से पिस्टल निकाली। इसके बाद उसने सीलिंग की तरफ गोलियां दागनीं शुरू कर दी। एक पिस्टल की गोलियां खत्म होने पर उसने दूसरी पिस्टल निकाली और फायरिंग की। उसने कुल 14 गोलियां चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद वह बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ भाग निका। इस संबंध में व्यासपुर एसएचओ इंस्पेक्टर कुलदीप का कहना है कि बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। टीमें अलग-अलग दिशा में कार्य कर रही। बदमाश आइलेट सेंटर के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। फुटेज की मदद से बदमाश का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed