फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No action was taken even two days after the school wall collapsed

Yamuna Nagar News: स्कूल की दीवार गिरने के दो दिन बाद नहीं ली गई सुध

Fri, 08 Aug 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
No action was taken even two days after the school wall collapsed
बारिश से गिरी दीवार देखते खदरी स्कूल प्रभारी व समिति सदस्य। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। भारी बारिश से गांव खदरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राथमिक पाठशाला की 150 फीट लंबी दीवार गिर गई। दीवार गिरे दो दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग व किसी प्रशासनिक अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली। दीवार न होने से छोटे बच्चों की सुरक्षा के प्रति खतरा पैदा हो गया है।
इस 150 फीट लंबे क्षेत्र से कोई कभी भी प्रवेश कर सकता है। वहीं जंगली सहित लावारिस पशुओं के प्रवेश पर भी रोक खत्म हो गई है। हालांकि इस मामले में प्रभारी व प्रबंधन समिति की ओर से सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूसरे दिन भी प्रांगण में बारिश का पानी जमा रहा। बच्चों को गंदे पानी के बीच से निकलकर कक्षा तक पहुंचना पड़ा। बारिश के दिनों में मैदान में घास काफी बड़ी हो गई है और गंदगी फैली हुई है। ऐसे में बच्चों व शिक्षकों को परेशानी हो रही है। दिनभर कक्षा में मच्छर काटते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। विद्यालय प्रभारी गोबिंद सिंह भाटिया ने बताया कि दीवार गिरने की जानकारी उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को लिखित में वीरवार को ही भेज दी थी।
इसके लिए उनके पास विभाग के किसी अधिकारी या कार्यालय कर्मचारी की कॉल तक नहीं आई। किसी अधिकारी ने इसका निरीक्षण नहीं किया।दीवार गिरने से बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का अलर्ट दिया है। यदि बारिश होती है तो सड़क का सारा पानी सीधा स्कूल की ओर मार करेगा। इससे कमरों के गिरने का खतरा भी बढ़ गया है।

वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी छछरौली अशोक धीमान ने कहा कि वे ट्रेनिंग के लिए गुरुग्राम आए हैं। मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसके लिए वे कार्यालय के अन्य अधिकारियों व प्राचार्य को निरीक्षण के आदेश देंगे। उनके कार्यालय पहुंचते ही इस पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed