फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   nirankari mandal

एक को जानो, एक को मानो और एक हो जाओ : उपासक

Wed, 03 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Wed, 03 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
 शास्त्री कॉलोनी में संत निरंकारी मिशन द्वारा विशेष संत समागम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता इंग्लैंड से आए प्रचारक महात्मा एचएस उपासक ने की। मंच संचालन महात्मा जय कुमार नारंग ने किया। समागम में अनेकों वक्ताओं, कवियों व गीतकारों ने अपने रचनायें प्रस्तुत कर मानव एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन


जोन प्रभारी टेक चंद ने इंग्लैंड से आए महापुरुषों का निरंकारी मिशन का प्रतीक सफेद दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। महात्मा एचएस उपासक अपने प्रवचनों में कहा कि ये निराकार परम पिता परमात्मा एक है। आज धर्म के नाम पर इंसान को बांटा जा रहा है, जिससे अनेक प्रकार के झगड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


आज का इंसान धर्म ग्रंथों को तो मान रहा है, किंतु उनके संदेशों को नहीं मान रहा है। धर्म ग्रंथ के माध्यम से गुरुओं, पीरों और पैगंबरों को पहचाना जा सकता है। इंसान भक्ति तो कर रहा है पर परमात्मा को बिना जाने कर रहा है। किसी भी धर्म के अराध्य चाहे वह राम हो, गुरु नानक, हो या फिर जीजस क्राईस हो, वे  सभी मानवता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी की बांसुरी इसलिए सबको पसंद है क्योंकि उसमें गांठें नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह इंसान के मन में वैर, ईर्ष्या व नफरत की जो दीवार रूपी गांठें बनी हुई हैं, उन्हें तोड़ने की जरूरत है। हमें उन दीवारों को तोड़ कर प्यार के पुल बनाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed