{"_id":"6a8dee9cd5752b5e4f0c3e19","slug":"work-delayed-due-to-patwaris-strike-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-161812-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पटवारियों की हड़ताल से काम के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पटवारियों की हड़ताल से काम के लिए करना होगा इंतजार
Wed, 26 Aug 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
अनाजमंडी में हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे पटवारी व कानूनगो। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। पटवारी से संबंधी काम को लेकर लोगों का इंतजार अगले सप्ताह तक बढ़ गया है। चूंकि पटवारियों की हड़ताल दो दिन और बढ़ गई है। पटवारी व कानूनगो बुधवार व वीरवार को भी हड़ताल पर रहेंगे। शुक्रवार को रक्षाबंधन का राजपत्रित अवकाश रहेगा। वहीं, शनिवार व रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
ऐसे में अगले सप्ताह से पहले लोगों का पटवारखानों संबंधी कोई काम नहीं होने वाला है। पटवारियों की हड़ताल से सरकार को राजस्व का नुकसान तो हो ही रहा है। वहीं, इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। चूंकि पटवारियों संबंधी काम न होने के कारण उनके आगामी कार्य भी लटक गए हैं।
पटवारियों की चार दिन की हड़ताल से 1200 से ज्यादा डोमिसाइल, 900 इंतकाल सहित जमाबंदी, फर्द, वारसान रिपोर्ट के अलावा कोर्ट संबंधी कार्य लटके रहे। यही नहीं पिछले माह हुई तेज बारिश व नदी के पानी से कई गांवों के खेतों में जलभराव हुआ था। इससे फसलों को नुकसान हुआ था, जिसकी गिरदावरी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
पटवारियों के हड़ताल पर चले जाने से यह काम भी बीच में लटके हुए हैं। यदि समय पर गिरदावरी नहीं होती है तो किसानों को मुआवजा मिलने में परेशानी के साथ देरी होगी। इस बार बारिश व बरसाती नदियों में पानी आने से जिले में करीब 1,000 एकड़ भूमि की फसल प्रभावित हुई है। हड़ताल के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं मंगलवार को चौथे दिन भी पटवारियों व कानूनगो ने अनाजमंडी में धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रधान रामफल गुर्जर ने किया। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर सरकार से एसोसिएशन की सहमति नहीं बन पाई है। इस कारण दो दिन हड़ताल बढ़ा दी गई है।
ऐसे में बुधवार व वीरवार को भी दी रेवेन्यू पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले हड़ताल जारी रहेगी और धरना दिया जाएगा। इस दौरान अवतार सिंह, अभिषेक सिंह, सतीश मालिक, सलीम खान, संजय कुमार, राजीव हुसैन, अभिषेक कुमार, मनीष, देवी चंद सभी पटवारी व कानूनगो उपस्थित रहे।
बॉक्स
सोशल मीडिया पर कर रहे प्रचार
एसोसिएशन प्रधान रामफल गुर्जर ने कहा कि सरकार के पोर्टल से पटवारियों के साथ लोगों को भी परेशानी हो रही है। इसी को दूर करने की मांग को लेकर हड़ताल दो दिन और बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि काम न होने के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है, जिसके लिए एसोसिएशन को खेद है। पटवारियों की ओर से तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हड़ताल संबंधी अपडेट दिया जा रहा है। ताकि लोग कार्यालय पहुंचकर परेशान न हो। इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप में भी प्रचार की जा रहा है।