फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gen-Z back on the streets for buses

Yamuna Nagar News: बस के लिए जेन-जी फिर सड़क पर

Wed, 26 Aug 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gen-Z back on the streets for buses
हाईवे पर जाम के दौरान छात्राओं से बात करते रोडवेज के इंस्पेक्टर प्रताप सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे के चुहड़पुर कलां स्टाप पर रोडवेज बसों का नियमित ठहराव नहीं होने से नाराज छात्राओं का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। आसपास के सभी डिग्री कालेजों की छात्राओं ने सुबह साढ़े आठ बजे हाईवे पर जाम लगा दिया। अपने हक के लिए छात्राओं ने सुबह साढ़े आठ से साढ़े दस बजे तक दो घंटे प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रैफिक जाम रहा। रोडवेज के मुख्य निरीक्षक ने छात्राओं के बीच पहुंचकर बुधवार से बसों का ठहराव होने और स्टाप पर एक कर्मचारी की तैनाती किए जाने का आश्वासन दिया। इस पर छात्राएं हाईवे से हटीं। सात दिन में यह तीसरा मौका है जब अलग-अलग जगह बस के लिए जेन-जी को सड़क पर उतरना पड़ा।
जाम खुलवाने के लिए पहुंचे रोडवेज के मुख्य निरीक्षक प्रताप सिंह और छछरौली थाना के प्रभारी वेदपाल से छात्राओं ने कहा कि बस चालक और परिचालक अमर्यादित भाषा में बात करते हैं। कहते हैं कि बस रुकवानी है तो मंत्री के पास जाओ।
विज्ञापन

छात्रा मोनिका, दीप्ती, महक, आरती, दिव्या और रमन ने बताया कि चुहड़पुर कलां बस स्टाप से आसपास के चार-पांच गांवों के विद्यार्थी रोजाना स्कूल और कॉलेज जाने के लिए बसों का इंतजार करते हैं। बस नहीं मिलने से देरी से कालेज पहुंचते हैं। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। रोडवेज के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की कतारें लंबी होती देख थाना प्रभारी ने छात्राओं से हाईवे से हटने के लिए कहा लेकिन उन्होंने साफ इंकार करते हुए कहा कि रोडवेज से लिखित पत्र मिलने के बाद ही जाएंगी। इस पर प्रताप सिंह ने कहा कि बुधवार से ही बस हर हाल में स्टाप पर रुकेगी। बस रुकवाने के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी भी स्टाप पर लगाई जाएगी। इसके बाद छात्राओं ने जाम खोल दिया।

लिखित में दीजिए, कल से बसें रुकेंगी
छात्राएं : आपके चालक-परिचालक अभद्रता करते हैं।
मुख्य निरीक्षक : मैं दफ्तर जाते ही कार्रवाई करूंगा, मुझ पर भरोसा करो।
छात्राएं : हमें लिखित में चाहिए कि कल से बस रुकेगी।
मुख्य निरीक्षक : आपको पत्र चाहिए या फिर काम चाहिए।
छात्राएं : लड़के तो बसों में लटक कर चले जाते हैं लेकिन हम कैसे जाएं ?
मुख्य निरीक्षक : प्रतापनगर से यमुनानगर तक एक बस सुबह अलग से चलेगी।
छात्राएं : हम बहुत परेशान हो गए हैं। कॉलेज में समय पर नहीं पहुंच पाते।
मुख्य निरीक्षक : इसका समाधान करेंगे, आप सड़क पर जाम न लगाएं।
छात्राएं : यह रोजाना का काम है, कोई भी बस यहां नहीं रुकती।
मुख्य निरीक्षक: बस रुकवाने के लिए एक कर्मचारी तैनात करेंगे।
दो जगह जाम लगाने के बाद मिली चुकी बस
रोडवेज की व्यवस्था से परेशान विद्यार्थियों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। 18 अगस्त को बसों की कमी और डारपुर रूट पर सेवा बंद होने से परेशान विद्यार्थियों ने छछरौली क्षेत्र के लेदी चौक पर शेरपुर-डारपुर मार्ग जाम किया था। इसके बाद रोडवेज को इस रूट पर बस चलानी पड़ी। 21 अगस्त को गुलाब नगर-सरांवी मार्ग पर पाबनी कलां अड्डे पर छात्राओं ने बसों के ठहराव की मांग को लेकर जाम लगाया। इसके बाद रोडवेज ने पाबनी से यमुनानगर तक स्पेशल बस चलाने का आश्वासन दिया। बस सोमवार से शुरू हो गई।

हाईवे पर जाम के दौरान छात्राओं से बात करते रोडवेज के इंस्पेक्टर प्रताप सिंह। संवाद

हाईवे पर जाम के दौरान छात्राओं से बात करते रोडवेज के इंस्पेक्टर प्रताप सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed