फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Niranjan won the race of making best out of waste

Yamuna Nagar News: वेस्ट से बेस्ट बनाने में निरंजन ने मारी बाजी

Wed, 12 Feb 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Niranjan won the race of making best out of waste
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दिलवाने के जीएनजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। इस दौरान डिबेट, भाषण, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता व स्वच्छता पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में निरंजन ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शुभारंभ अतिरिक्त निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव, कॉलेज के जनरल सेक्रेटरी एमएस साहनी, डायरेक्टर डॉ. वरिंदर गांधी, कार्यवाहक प्रिंसिपल नरेंद्र कौर, सीएसआई सुनील दत्त ने दीप प्रज्वलित करके किया। भाषण प्रतियोगिता में जन्नत प्रथम, मानसा द्वितीय और गीतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को अतिरिक्त निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव, कॉलेज डायरेक्टर डॉ. वरिंदर गांधी व अन्य अधिकारियों ने प्रमाणपत्र व पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. यादव ने कहा कि अपने शहर को सुंदर, स्वच्छ व साफ बनाना हम सबकी जिम्मेवारी है। सबसे ज्यादा जिम्मेदारी युवाओं की होती है। युवाओं के सहयोग से ही हमारा यमुनानगर गार्बेज फ्री सिटी भारत का सबसे खूबसूरत और सुंदर शहर बनेगा। कार्यक्रम के बाद छात्राओं ने स्वच्छता पर जागरूकता रैली निकाली। कॉलेज डायरेक्टर डॉ. वरिंदर गांधी ने झंडी देकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर सीएसआई सुनील दत्त, एसआई प्रदीप दहिया, आईईसी एक्सपर्ट पूजा अग्रवाल, सेल्फ हेल्प ग्रुप की कविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed