फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nine thousand students of the district pass in 12th,Yamunanagar

12वीं में जिले के नौ हजार विद्यार्थी पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Nine thousand students of the district pass in 12th,Yamunanagar
बिलासपुर के एमआर स्कूल में विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाते स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीबीएसई ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जिले का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कोरोना महामारी के कारण बिना परीक्षा दिए ही करीब नौ हजार से अधिक विद्यार्थी पास हो गए। विद्यार्थी व अभिभावक पहले से ही इसके लिए आश्वस्त थे। बावजूद इसके सभी पोर्टल पर परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे थे।
सीबीएसई ने दोपहर में परिणाम जारी किया। परिणाम के लिए बोर्ड ने 30-30-40 का फार्मूला अपनाया है, जिसमें 30 प्रतिशत दसवीं कक्षा के अंक, 30 प्रतिशत 11वीं के अंक व चालीस प्रतिशत 12वीं के शिक्षण वर्ष के यूनिट टेस्ट, प्री- बोर्ड परीक्षा के अंक से लिए गए हैं। इस बार बोर्ड ने कोई डिवीजन जारी नहीं की है। स्कूल अपनी तरफ इसका आंकलन कर रहे हैं। जिले में कोई भी विद्यार्थी फेल नहीं हुआ है। परिणाम से सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों में उत्साह है। वहीं स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों ने अध्यापकों व सहपाठियों का मीठा करवाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

गुंजन व सिमरन स्कूल में अव्वल
यमुनानगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा में सरोजनी कालोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल के 188 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए नामांकन किया था। इसमें वाणिज्य के 82 और विज्ञान संकाय 106 रहे। सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं गुंजन व सिमरन ने सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान पाया है। विज्ञान संकाय में गुंजन ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वाणिज्य संकाय में सिमरन ने 96.6 अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल निदेशिका शशि बाटला, प्रधानाचार्या डॉ. ममता वर्मा ने विद्यार्थियों व अभिभावकों बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में शर्मिष्ठा को प्रथम स्थान
यमुनानगर। दिल्ली रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा गौतम ने बताया कि विज्ञान संकाय में शर्मिष्ठा ने 95.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में छात्रा प्रीति 93.6 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम रही। कला संकाय में छात्रा ऋतु 93.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान पाया। विद्यालय प्रबंधक आरएस पुंडीर ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी।
न्यू हैप्पी स्कूल में पलक प्रथम
बिलासपुर। न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने बताया कि विज्ञान संकाय की पलक ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान पाया है। जबकि विशु 95 प्रतिशत लेकर दूसरे स्थान रहा। वहीं भानू प्रताप ने 94.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। इसी तरह वाणिज्य संकाय में सिमरप्रीत कौर 96 प्रतिशत अंक लेकर पहले, जसजोत 95.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे व हर्षदीप कौर ने 92.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। प्रबंधक समिति के सदस्य विशाल शर्मा ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत व अध्यापकों का मार्ग दर्शन को जाता है।
लोविशा ने पाए 98.2 प्रतिशत अंक
यमुनानगर। सेक्टर-17 स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल डॉ. अनीता कांबोज व प्रिंसिपल तपोश भट्टाचार्य ने बताया स्कूल के 30 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। मेडिकल में ओजस्वी कांबोज व मुस्कान पराशर ने 98 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पाया है। वहीं कॉमर्स में लोविशा ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम और अर्जुन बक्शी ने 97.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान पाया है। नॉन मेडिकल में 96.8 प्रतिशत अंक लेकर देवानक प्रथम, 96.2 प्रतिशत अंक लेकर श्रेया दूसरे स्थान पर रही। कला संकाय में आफरीन ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान पाया है। गरिमा 96.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही। संवाद
आर्ट की छात्रा बनमत कौर प्रथम
यमुनानगर। सेंट विवेकानंद लोट्स वैली पब्लिक स्कूल का 12वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा। आर्ट की छात्रा बनमत कौर ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान पाया है। मेडिकल में कनन जेठी 96.2 प्रतिश अंक लेकर प्रथम रही। नॉन मेडिकल के विष्णु ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं वाणिज्य के प्रथम सचदेवा व हिमांशु ने 93.2 प्रतिशत अंक लिए हैं। प्रिंसिपल आक्षी कांबोज ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाकर। संवाद
अमन काया के गणित में शत प्रतिशत अंक
यमुनानगर। अंबाला रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। वाणिज्य संकाय की स्नेहा सिंगल ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। नॉन मेडिकल में अमन काया ने 95.8 प्रतिशत प्राप्त किए। गणित में अमन को सौ फीसदी अंक मिले। कला संकाय की सिमर ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। मेडिकल में तनिष्का सैनी ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन रामनिवास गर्ग, रजनीश बंसल ने प्रिंसिपल बी मुरली ने विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञान में मुस्कान व पलक रही प्रथम
यमुनानगर। प्रोफेसर कालोनी स्थित डीएवी स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करके मुस्कान व पलक पहले स्थान पर रही। अंशिका, आयुष अग्रवाल, शिवानी व जसमीत ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं धनंजय ने 94.8 प्रतिशत, विनय व रित्ता को 94.4 प्रतिशत अंक मिले।। तरमीत ने 94.2, हिमांशु 94, पूजा 92.8, शिवम 92.4, निधि 92.2, हर्षित 91.8, प्रांजल व रविंद्र 91.6, नमन व यश 91.2 व रोशनी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्राचार्य वीके काशिव ने सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञान संकाय में ईशान ने बाजी मारी
बिलासपुर। एमआर इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. नीलम जैन ने बताया कि कुल 70 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। विज्ञान संकाय में ईशान ने 95.8 प्रतिशत अंक लेकर पहला, नवराज ने 95.6 प्रतिशत अंकर लेकर दूसरा व पुष्टि, आंचल, उज्ज्वल ने 92.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। वाणिज्य में गुरजश्न ने 92.8 प्रतिशत अंक लेकर पहला, नैंसी ने 89 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व मोनिका ने 88.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। कला में हितेश ने 93 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान पाया। स्कूल के 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लिए हैं। प्रबंधक नरेश पाल ने विद्यार्थियों व अभिभावकों का मुंह मीठा कराया। संवाद

विज्ञान में धुव्र गोयल प्रथम
जगाधरी। एसडी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ऊषा शर्मा ने बताया कि 114 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। विज्ञान में ध्रुव गोयल ने 98.2 अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया है। वाणिज्य में सान्वी, खुशी वर्मा, नेहा व अक्षी ने 96.6 प्राप्त कर प्रथम स्थान पर कब्जा किया है। वहीं कला संकाय में तान्य महेंद्रू 98.4 प्राप्त कर पहले और नेहल 98 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed