फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nine named in attack on three sons and father

Yamuna Nagar News: तीन बेटों व पिता पर हमले में नौ नामजद

Fri, 12 Apr 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Apr 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Nine named in attack on three sons and father
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सदर थाना पुलिस ने अदालत के आदेश में टोडरपुर निवासी नौ लोगों पर हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई क्षेत्र के गांव निवासी महिला की शिकायत पर की है। मामला 29 मई 2023 का है।

एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी में बताया कि उसके बेटे की गांव में ही किरयाना की दुकान है। उसके बड़े बेटे की 29 मई 2023 को नरेश वाशिंग सेंटर पर गांव के ही रियासत के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद उसका बेटा दुकान पर आ गया था। उसी दिन दोपहर बाद आरोपी रियासत अपने परिचित महमूद, महमूद की पत्नी नसरीन, बेटे राशि, मासूम, मुशरफ, गयूर, कल्लू, रकीम के साथ उसके बेटे की दुकान पर आए।
विज्ञापन

दुकान उसका छोटा बेटा बैठा था। दुकान पर आते ही आरोपियों ने उसके छोटे बेटे पर रॉड, डंडों व बिंडो से हमला कर दिया। उसके बेटे ने शोर मचाया। शोर सुनकर उसका पति व दो बड़े बेटे आए तो आरोपियों ने उन पर भी रॉड व बिंडों से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। भागते समय आरोपी महमूद सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसके बेटों व पति को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसके छोटे बेटे को पीजीआई रेफर किया गया। इसके बाद आरोपियों ने उल्टा उसके पति व बेटों पर झूठा केस दर्ज करवा दिया। महिला ने बताया कि जब वह अस्पताल में थे तो आरोपी राशिद उनके घर पर गया। वहां आरोपी ने उसकी पुत्रवधू के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद उन्होंने अदालत में याचिका दायर की। अदालत के आदेश पर सदर थाना पुलिस ने अब आरोपी रियासत, महमूद, नसरीन, राशि, मासूम, मुशरफ, गयूर, कल्लू व रकीम पर हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ व मारपीट की कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed